कर्मचारियों-पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर, 31 अक्टूबर तक छुट्टियों पर रोक, निर्देश जारी

employees news

government employee news

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। एक तरफ आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा उत्सव को देखते हुए उत्तर प्रदेश डीजीपी ने सभी प्रकार के पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर 31 अक्टूबर 2022 तक तत्काल प्रभाव से रोक दी है, वही दूसरी तरफ बिजली विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों की भी छुट्टियों पर उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन ने 31 अक्तूबर तक रोक लगा दी है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 2023 में 10.4% वेतन वृद्धि का अनुमान, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

आगामी त्यौहारों को देखते हुए 31 अक्तूबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। इसके आदेश डीजीपी मुख्यालय ने जारी कर दिए हैं। डीजीपी डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान की ओर से सभी डीजी, एडीजी, पुलिस आयुक्त, जिला पुलिस, एसएसपी रेलवे, सभी पीएसी की कंपनियों के कमांडेंट, जोन और रेंज के अफसरों को पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि आने वाले त्योहारों दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली और छठ पूजा को देखते हुए सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टियां स्वीकृत की जाएंगी।

बिजली विभाग के कर्मचारियों की भी छुट्टी पर रोक

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन एम देवराज ने 31 अक्तूबर तक के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। बिजली विभाग में राजस्व वसूली अपेक्षा अनुसार ना होने पर यह फैसला लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि त्योहारों को देखते हुए बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान दें, निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार राजस्व की प्राप्ति भी नहीं की जा सकी है, ऐसे में 31 अक्तूबर तक किसी भी कर्मचारी और अधिकारी को अवकाश नहीं दिया जाए। अपरिहार्य परिस्थिति में अवकाश की जरूरत होने पर प्रबंध निदेशक से स्वीकृति लिया जाये।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews