Transfer: इन अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक, आदेश जारी, ये है कारण

हरियाणा में पहले चरण में होने वाले शहरी निकाय चुनाव के लिए 6 जनवरी को फाइनल मतदाता सूचियां जारी की जाएगी, ऐसे मेंमतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने में जुटे किसी भी कर्मचारी-अधिकारी का आगामी आदेश तक तबादला नहीं किया जा सकता है।
transfer news

Haryana Employees News: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 34 निकाय संस्थाओं के चुनावों से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले पर राज्य की नायब सैनी सरकार ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय की राजनीतिक शाखा ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशक, मंडलायुक्त और उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

मुख्य सचिव द्वारा आदेश के तहत मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने में जुटे किसी भी कर्मचारी-अधिकारी का आगामी आदेश तक तबादला नहीं किया जा सकता है। अगर किसी अधिकारी व कर्मचारी का तबादला जरूरी हुआ तो हरियाणा राज्य चुनाव आयोग से मंजूरी लेनी होगी।इसके बाद राज्य सरकार द्वारा तबादला आदेश जारी किए जा सकते है।

पहला चरण चुनाव: 6 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

गौरतलब है कि हरियाणा में पहले चरण में होने वाले शहरी निकाय चुनाव के लिए 31 दिसम्बर तक रिवाइजिंग अथॉरिटी के निर्णय के विरुद्ध उपायुक्तों के पास अपील की जा सकेगी। उपायुक्त 3 जनवरी तक इन अपीलों का निपटान करेंगे तथा 6 जनवरी को फाइनल मतदाता सूचियां जारी कर दी जाएंगी।

हरियाणा: 34 निकाय संस्थाओं के चुनाव की डिटेल्स

  • प्रदेश में पंचकूला, रेवाड़ी, पानीपत और चरखी दादरी को छोड़कर शेष 18 जिलों में जल्द ही 34 निकायों के चुनाव होने हैं।
  • पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर नगर निगम में मेयर और पार्षद के आम चुनाव तथा अंबाला सोनीपत में मेयर के उपचुनाव ,नगर परिषदों में अंबाला छावनी, पटौदी और सिरसा में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव होंगे।
  • 14 फरवरी तक बराडा़, बवानीखेड़ा, लोहारू, सिवानी, फर्रुखनगर, जाखल मंडी, नारनौंद, बेरी, जुलाना, कलायत, पूंडरी, इंद्री, नीलोखेड़ी, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानौर, खरखौदा और रादौर नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षद के चुनाव करा लिए जाएंगे।
  • कालांवाली नगर पालिका और थानेसर नगर परिषद का चुनाव बाद में होगा। पांच नगर निगमों करनाल, पानीपत, हिसार, रोहतक और यमुनानगर में चुनाव दूसरे चरण में कराए जाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews