पेंशनभोगियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, बकाया भुगतान पर ताजा अपडेट, सरकार ने मांगा 3 महीने का समय

pensioners pension

One Rank One Pension : देश के लाखों पेंशनभोगियों के लिए ताजा अपडेट है। केन्द्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन का बकाया भुगतान करने के लिए एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट से 3 महीने का समय मांगा है। केंद्र ने सशस्त्र बलों के सभी पात्र पेंशनभोगियों को ‘वन रैंक-वन पेंशन’ (OROP) योजना के बकाए भुगतान के लिए 15 मार्च 2023 तक समय बढ़ाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 16 मार्च को केंद्र के ओआरओपी सिद्धांत को बरकरार रखते हुए कहा था कि सरकार को तीन महीने के भीतर बकाया का भुगतान करने का आदेश दिया था।इस पर केन्द्र सरकार ने जून में समय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर नए साल से पहले सरकार ने बकाए की गणना और भुगतान के लिए तीन महीने का समय मांगा है।

केंद्र ने अपने नए आवेदन में कहा 16 मार्च 2022 के फैसले के तुरंत बाद रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग (DESW) ने रक्षा लेखा महानियंत्रक कार्यालय से मार्च 2022 में पेंशन के अगले संशोधन के लिए टेबल तैयार करने का अनुरोध किया था। CGDA कार्यालय ने विभाग से स्पष्टीकरण मांगा और मुद्दों को जल्दी से हल करने के लिए, विभाग ने संबंधित हितधारकों के साथ एक बैठक बुलाई और अप्रैल 2022 में आवश्यक स्पष्टीकरण जारी किए।इसके लिए एक अंतिम कैबिनेट नोट तैयार किया गया था, जिसे कैबिनेट की मंजूरी के बाद, CGDA को विभिन्न प्रकार की पेंशन टेबल तैयार करने के लिए करीब 3 महीने के समय की आवश्यकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews