कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी ये खास सुविधा, वेतनमान के आधार पर मिलेगा लाभ, जानें अपडेट

Govt employee news

demo pic

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में लाखों सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल के बाद राज्य में कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू हो गई है। इसके तहत कर्मचारियों और पेंशनरों को उनके वेतनमान के हिसाब से अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी।इसके लिए कर्मचारियों के डिजिटल स्टेट हेल्थ कार्ड बनना शुरू हो गए है, जिससे वे कहीं भी फ्री इलाज करा सकेंगे, वही जरूरी भुगतान भी कर सकेंगे।

यह भी पढ़े…लाखों पेंशनरों के लिए ताजा अपडेट, 31 अक्टूबर से पहले पूरा करें ये काम, खाते में आएगी इतनी पेंशन

दरअसल, अगस्त में योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल के बाद शुरू की गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना से अब सभी कर्मचारियों को जोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके लिए कर्मचारियों और पेंशनरों के हेल्थ कार्ड बनाए गए हैं। हालांकि अभी आयुष्मान योजना के पोर्टल से इसकी कनेक्टिविटी नहीं हो सकी है। ऐसे में ऑफलाइन यानि अस्पताल से ईमेल के जरिए इलाज के सारे कागजात और फोटो मंगवाए जा रहे हैं। उनके सत्यापन के आधार पर अस्पतालों को भुगतान हो रहा है।

खास बात ये है कि इस स्कीम में जनरल के साथ ही सेमी प्राइवेट और प्राइवेट वार्ड की भी व्यवस्था है।वही कर्मचारी या पेंशनर के पे-बैंड को देखकर उसकी अर्हता के हिसाब से उसे जनरल, सेमी प्राइवेट या प्राइवेट वार्ड में रखने की सुविधा मिलेगी।किस व्यक्ति को किस स्तर की सुविधा देनी है, अस्पताल को इसका पता कर्मचारी या पेंशनर का हेल्थ कार्ड पर अंकित नंबर योजना के पोर्टल पर डालते ही चल जाता है।फिलहाल कर्मचारी और पेंशनर यूपी के सरकारी या निजी अस्पतालों में ही इस कैशलैस इलाज की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़े… UP Weather: मौसम में बदलाव, 49 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 2 दिन स्कूल बंद, जानें विभाग का पूर्वानुमान

गौरतलब है कि बीते महीनों उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य 22 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों (UP Employees and Pensioners ) को तोहफा देते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा लागू कर दी है।इसके तहत हेल्थ कार्ड दिखाकर सरकारी कर्मी व उनके परिजन सरकारी अस्पताल व योजना से सम्बद्ध अस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकेंगे।वही पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों को मिलाकर करीब 75 लाख लोग लाभान्वित होंगे।इसमें राज्य कर्मचारी और पेंशनर या उनके परिवारजनों को निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करा सकेंगे। वहीं सरकारी संस्थानों में खर्च की कोई समयसीमा नहीं होगी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews