PM Kisan 2023: किसानों के लिए ताजा अपडेट, 13वीं किस्त के लिए e-KYC अनिवार्य, लास्ट डेट नजदीक, जानें कब खाते में आएगी राशि?

pm kisan yojana

PM Kisan Yojana e-KYC 2023: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के करोड़ों किसानों के लिए ताजा अपडेट है। 13वीं किस्त से पहले ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें अन्यथा खाते में 2000 रुपए नहीं आएंगे। ई केवाईसी की लास्ट डेट 28 जनवरी है और अधिक जानकारी के लिए किसान अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट कर सकते है। संभावना जताई जा रही है कि जनवरी अंत या फरवरी के पहले सप्ताह तक 13वीं किस्त के 2000 रुपए खातों में भेजे जा सकते है।

कृषि मंत्रालय ने किया ट्वीट

कृषि मंत्रालय ने ट्वीट करके भी बताया है कि 28 जनवरी 2023 किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण तारीख है। किसान लाभार्थियों को 28 जनवरी 2023 तक e-KYC वेरिफिकेशन कराना जरूरी है, जिन भी किसानों का वेरिफिकेशन नहीं हो रखा है उन लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। बिहार सरकार के कृषि विभाग ने भी ट्वीट कर कहा है कि लाभार्थी 28 जनवरी तक पीएम किसान के लिए ई-केवाईसी पूरी कर लें, ई-केवाईसी सत्यापन 13वीं किस्त से पहले अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।

3 किस्तों में मिलते है 6000

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को 6000 रुपये 3 किस्तों में सालाना दिए जाते है।केन्द्र सरकार द्वारा हर 4 महीने में किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में पहुंचता है।योजना के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में उम्मीद है कि 2022 की तरह जनवरी में ही 13वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है।

ऐसे करें ईकेवाईसी 

पीएम किसान की वेबसाइट के अनुसार पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए ईकेवाईसी (eKYC) जरूरी है। अगर आपकी ईकेवाईसी नहीं हुई है, तो आपको पीएम किसान की किस्त का लभा नहीं मिल पाएगा। ओटीपी बेस्ड ईकेवाईसी की सुविधा पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अलावा बायोमैट्रिक बेस्ड ईकेवाईसी के लिए पास के सीएससी सेंटर्स में संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी अपनी ई केवाईसी करवा सकते हैं। किसान स्‍वयं ओटीपी माध्‍यम से ई केवाईसी करते हैं तो आपको कोई पैसा नहीं देना होगा, जबकि कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ई केवाईसी करवाता है तो उसे इसके लिए कुछ रुपये खर्च करने होंगे।

ऑनलाइन ऐसे करें e KYC

  • सबसे पहले पीएम किसान वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  •  ‘फार्मर्स कॉर्नर’ के नीचे लिखे e KYC टैब पर क्लिक करें।
  • जो पेज खुलेगा, वहां आधार नंबर की जानकारी देकर सर्च टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
  • फिर सबमिट ओटीपी पर क्लिक करें और ओटीपी डालकर सबमिट करें।
  • आपकी ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews