कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, सभी विभागों को जारी हुए ये निर्देश, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव?

दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल दागी कर्मचारियों पर कार्रवाई तेज कर दी है।सेवा विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर ऐसे कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।
employes news

Delhi Employees News : दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है।जल्द ही भ्रष्टाचार में शामिल दागी कर्मचारियों को जबरन सेवानिवृत्ति दी जाएगी, इसके लिए राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है और सेवा विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश भी भेज दिए है।

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल दागी कर्मचारियों पर कार्रवाई तेज कर दी है।सेवा विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर ऐसे कर्मचारियों की जानकारी मांगी है और कहा है कि कर्मचारियों की पहचान कर उनके मामले निर्देशों के अनुसार विधिवत गठित समीक्षा समिति के समक्ष विचार के लिए शीघ्र प्रस्तुत किए जाए। निर्देश में यह भी कहा गया है कि इस बारे में विस्तृत दिशानिर्देश पहले से ही सेवा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

निर्देश में कहा गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग- भारत सरकार ने इस विषय पर गत 27 जून एक ऑफिस ऑर्डर जारी किया है, जिसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों की आवधिक समीक्षा पर व्यापक निर्देश शामिल हैं।इसके तहत दिल्ली सरकार के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव व विभागाध्यक्षों व निगमों, बोर्डों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्वायत्त निकायों के प्रमुखों से कहा है कि अपने प्रशासनिक नियंत्रण के तहत काम करने वाले DAS/स्टेनो कैडर अधिकारियों/कर्मचारियों के संबंध में संलग्न प्रोफार्मा में विवरण प्रस्तुत करें, जो FR 56 के तहत आवधिक समीक्षा के संबंध में समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों के अंतर्गत आते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews