हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जल्द पूरा करें ये काम, निर्देश जारी, वरना रूकेगा दिसंबर का वेतन!

employees transfer

Employee News : हरियाणा के शिक्षा विभाग के हजारों कर्मचारियों का वेतन अटक सकता है। इसका कारण सेवा पुस्तिकाओं का सत्यापन न होना है। एचआरएमस पोर्टल पर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने अबतक सर्विस बुक रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया है, ऐसे में 3552 कर्मचारियों का दिसंबर का वेतन रुक सकता है। डायरेक्टर ने सभी कर्मचारियों को दो दिन में सर्विस रिकॉर्ड अपडेट ना होने पर वेतन बिल होल्ड करने की चेतावनी दी है।

प्रदेश में 3552 विभाग के ऐसे कर्मचारी है, जिसके वेतन पर खतरा मंडरा है ।चुंकी जब तक पोर्टल पर सभी कर्मचारियों का अपडेट डाटा अपलोड नहीं किया जाता है। तब तक इससे संबंधित प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा सकती है। पोर्टल पर डाटा मिलने के बाद प्रमोशन भी इसके जरिए होंगे। यमुनानगर में 141 कर्मचारियों का सर्विस रिकॉर्ड वेरिफाई नहीं हो पाया है, ऐसे में अगले माह का वेतन होल्ड किया जा सकता है। डीईओ द्वारा इस बारे सभी को रिमाइंडर करा दिया गया है। समय पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

निर्देश जारी

विभागीय आंकड़ों की मानें तो सीनियर सेकेंडरी के 10 और प्राथमिक शिक्षा के 6 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का अभी तक सत्यापन नहीं हो पाया है, ऐसे में डायरेक्टर सेकेंडरी एवं डायरेक्टर प्राथमिक शिक्षा ने प्रदेश के सभी डीईओ व डीईईओ को पत्र लिख 23-24 नवंबर तक बचे कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए हैं।

कई बार लिख चुके है पत्र

शिक्षा निदेशालय के पत्र के मुताबिक विभाग के एचआरएमएस पोर्टल पर दर्ज काम करने वाले सभी नियमित कर्मचारियों के संबंध में डिजिटलीकरण के साथ-साथ सेवा पुस्तिकाओं के सत्यापन के लिए कई बार पत्र लिखे जा चुके है। हाल ही में 15 नवंबर को भी पत्र लिख 18 नवंबर तक सत्यापन का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ना हो पाया। अब निदेशालय ने साफ कहा है कि यदि किसी कर्मचारी की सेवा पुस्तिका पूर्ण नहीं होगी तो HRMS पोर्टल इन कर्मचारियों के दिसंबर माह के वेतन बिल जनरेट करने की अनुमति नहीं देगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews