
Punjab Teachers salary payment : पंजाब के सरकरी स्कूलों के हजारों शिक्षकों-कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। अगले हफ्ते तक शिक्षकों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई वेतन भुगतान संबंधी फाइल को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 102.78 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट भी जारी कर दिया है।संभावना है कि मार्च अंत तक सभी शिक्षकों के खाते में राशि जारी कर दी जाएगी।
शिक्षकों की नाराजगी के बाद जारी हुआ बजट
- दरअसल, मार्च का महीना ख़त्म होने के बावजूद पंजाब के विभिन्न जिलों में तैनात 20,000 से अधिक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को अबतक फरवरी का वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते शिक्षकों कर्मियों में नाराजगी बढ़ने लगी थी , जबकी पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को हर महीने की 7 तारीख तक वेतन देने का दावा किया था, लेकिन मार्च का आधे से ज्यादा महिना बीतने के बावजूद कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है।
- इसको लेकर हाल ही में राज्य में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के दोनों गुटों ने इस संबंध में सरकार पर तत्काल कार्रवाई के लिए दबाव डाला है, जिसके बाद वेतन भुगतान के लिए बजट जारी किया गया है।हालांकि यह पहला मौका नहीं है कि वेतन जारी करने में देरी हुई है।शिक्षकों ने बताया कि उन्हें 2022 में भी इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा था जब फरवरी का वेतन मार्च के अंतिम सप्ताह में ही वितरित किया गया था।
- लेकिन उस समय नई आम आदमी पार्टी (आप) सरकार बनी थी। पिछले साल सब कुछ ठीक रहा लेकिन अब समस्या फिर से पैदा हो गई है।हम चाहते हैं कि सरकार समय पर वेतन वितरित करे, जो एक बुनियादी अनुरोध है क्योंकि उन्हें हमारी बाकी मांगों की कोई परवाह नहीं है।
वित्त विभाग ने जारी किया बजट, एक हफ्ते में खातों में पहुंच जाएगी सैलरी
शनिवार को वित्त विभाग ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र जारी कर जानकारी दी कि सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को फरवरी माह का वेतन देने के लिए 102.78 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मंजूर कर लिया गया है और शिक्षकों को मार्च के दौरान यह राशि आवंटित की जाएगी। इस राशि से फरवरी के साथ-साथ शिक्षकों को मार्च का वेतन भी मिल जाएगा।संभावना है कि सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों का फरवरी का रुका हुआ वेतन अगले हफ्ते तक मिल जाएगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

