कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है गुड न्यूज, जून में खाते में आएगी इतनी राशि! जानें ताजा अपडेट्स

salary hike

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। CBT की बैठक में ब्याज दर तय होने के बाद इसी महीने (June) में पीएफ पर मिलने वाले ब्याज कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है, हालांकि ईपीएफओ ने आधिकारिक तौर पर तो तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 30 जून तक कर्मचारियों के खाते में ब्याज का पैसा भेजा जा सकता है। इसका लाभ 6 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाता धारकों को मिलेगा।

यह भी पढ़े..MP Panchayat Election 2022 : कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें किसको क्या मिला काम

दरअसल, बीते महीनों गुवाहटी में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT Meeting ) ने  फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए ब्याज दर 8.1% तय की है, जिसे जल्द वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल सकती है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद कर्मचारियों को ईपीएफ पर 8.1 परसेंट ब्याज का पैसा खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो सकता है। हालांकि इस संबंध में सरकार या EPFO की तरफ से अभी कोई बयान या अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

40 साल में यह पहला मौका होगा जब 6 करोड़ से अधिक खाताधारकों को पीएफ पर इतना कम ब्याज मिलेगा। अगर आपके पीएफ अकाउंट में 5 लाख रुपये जमा हैं तो करीब 40 हजार रुपये का ब्याज आपको आसानी से मिल जाएगा।पीएफ काटने वाली संस्था ईपीएफओ ने अभी खात में पैसा डालने का आधिकारिक तौर पर तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन कुछ मीडिया की खबरों में यह बात बड़े स्तर पर की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में 30 जून तक ब्याज का पैसा खाते में डालने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़े..संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब ऐसे होगी भर्ती, वेतन पर भी नई अपडेट

बता दे कि पिछले फिस्कल ईयर में PF पर 8.5% ब्याज मिल रहा था, जो अब 8.1% हो गई है। इससे पहले 2020-21 EPF दर 8.5 फीसदी (PF Interest Rate), 2018-19 में 8.65 प्रतिशत और 2017-18 में 8.55 प्रतिशत थी। केंद्रीय बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 (31 मार्च, 2022 को समाप्त) के लिए ईपीएफ मेंबर के खातों में ईपीएफ जमा पर 8.10 प्रतिशत सालाना ब्याज दर जमा करने की सिफारिश की है, अब केंद्रीय वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू करने के साथ  इसका आधिकारिक तौर पर सरकारी गजट में नोटिफाई किया जाएगा, जिसके बाद EPFO पीएफ खाता धारकों के खातों में ब्याज दर की राशि ट्रांसफर करेगा।

2013 से 2019 की ब्याज दर

  • 2018-19 में ब्याज— 8.65 प्रतिशत
  • 2017-18 में ब्याज— 8.65 प्रतिशत
  • 2016-17 में ब्याज— 8.65 प्रतिशत
  • 2015-16 में ब्याज— 8.80 प्रतिशत
  • 2014-15 में ब्याज— 8.75 प्रतिशत
  • 2013-14 में ब्याज— 8.75 प्रतिशत

ऐसे चेक करें अपडेट्स

Umang APP- अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर के जरिए Umang App को डाउनलोड करें।अपने फोन नंबर को रजिस्टर करें और एप में लॉगिन करें। टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Service Directory’ में जाएं। यहां EPFO विकल्प को सर्च करके क्लिक करें।यहां View Passbook में जाने के बाद अपने UAN नंबर और OTP के जरिए बैलेंस देख लें।

EPFO-EPFO की वेबसाइट पर लॉग इन कर ई-पासबुक पर क्लिक करें। ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज  पर आ जाएंगे।जहां आपको अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा और फिर नया पेज खुलेगा और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews