Delhi elections: BJP ने घोषित की पहली लिस्ट, केजरीवाल और आतिशी के सामने दो पूर्व सांसद मैदान में

पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा जहां नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टक्कर देंगे वहीं रमेश बिधूड़ी कालका जी सीट से वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव मैदान में है । 
BJP

Delhi elections:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल शुक्रवार की सभा के बाद चुनावी मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी ने आज शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, इस सूची में 29 प्रत्याशियों के नाम हैं।

भाजपा ने जो सूची जारी की है उसमें आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है वहीं मुख्यमंत्री आतिशी के सामने पूर्व सांसद रमेश विधूड़ी चुनाव लड़ेंगे, इस लिस्ट में आम आदमी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत का भी नाम है।

नई दिल्ली सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। कांग्रेस पहले ही यहां से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को मैदान में उतारने का ऐलान कर चुकी है। यानि इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल के लिए इस बार राह आसान नहीं रहने वाली है।

दिग्गजों पर भाजपा को भरोसा

भाजपा की पहली लिस्ट की खास बात ये है कि पार्टी ने इस साल लोकसभा चुनाव में दिल्ली के जिन सांसदों का टिकट काटा था, उनमें से 2 पर भरोसा जताया है। ये हैं प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी, दोनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने वीवीआईपी सीट से उतारा है। प्रवेश वर्मा जहां नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टक्कर देंगे वहीं रमेश बिधूड़ी कालका जी सीट से वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव मैदान में है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews