BJP-Congress Photo War : बीजेपी-कांग्रेस में अब फोटो के जरिए आरोप-प्रत्यारोप, राहुल-मोदी की तस्वीरों पर जंग

BJP-Congress Photo War : बीजेपी-कांग्रेस में अब फोटो के जरिए आरोप-प्रत्यारोप, राहुल-मोदी की तस्वीरों पर जंग

BJP-Congress Photo War : राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप, आक्षेप कोई नई बात नहीं। लेकिन जब बात व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच जाती है तो मामला गंभीर हो जाता है। एक दिन पहले ही बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की एक एडिटेड फोटो शेयर किया है, जिसमें उन्हें ‘रावण’ बताया गया है जिसमें लिखा है ‘भारत खतरे में है’। इस फोटो पर उठे विवाद के बाद अब कांग्रेस ने पीएम मोदी का एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उनकी डोर अडाणी के हाथ में दिखाई गई है।

बीजेपी ने राहुल गांधी का फोटो जारी किया

‘तू डाल डाल मैं पात पात’ की तर्ज पर चल रहा है राजनीतिक युद्ध। एक दिन पहले बीजेपी ने राहुल गांधी का एक एडिटेड फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘नये जमाने का रावण यहाँ है। वह दुष्ट है, धर्म विरोधी, राम विरोधी। उनका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।’ इस फोटो पर लिखा है ‘ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन’ और ‘डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस’। बता दें कि जॉर्ज सोरोस एक अमेरिकी अरबपति हैं । बीजेपी अरसे से आरोप लगाती आई है कि वो भारत के खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं। इस तरह बीजेपी ने राहुल गांधी को रावण बताते हुए धर्म विरोधी और राम विरोधी करार दिया है।

कांग्रेस ने पलटवार करते हुए बनाई मोदी की तस्वीर

इस फोटो पर आपत्ति जताते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि ‘सर्वश्री नरेंद्र मोदी जी एवं श्री जेपी नड्डा जी! आप राजनीति और बहस-मुबाहसे को गिरावट की कौन-सी मंज़िल तक ले जाना चाहते हैं ? आपकी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो हिंसक और उकसाऊ ट्वीट किये जा रहे हैं, क्या उसमें आपकी सहमति है ? ज़्यादा समय नहीं बीता, आपने शुचिता की क़सम खायी थी। क्या वादों की तरह क़समें भी भूल गये ? हालांकि प्रियंका के आपत्ति जताने के कुछ समय बाद ही कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री की एक एडिटेड फोटो शेयर की है। इसमें पीएम मोदी को एक कठपुतली के रुप में दिखाया है जिसकी डोर उद्योगपति अडाणी के हाथ में बताई गई है। बता दें कि राहुल गांधी और कांग्रेस लंबे समय से पीएम मोदी और अडाणी के आपसी संबंधों और अडाणी को दिए जाने वाले कथित लाभ को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। तो अब एक बार फिर बीजेपी की तस्वीर के जवाब में कांग्रेस ने ये फोटो शेयर की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews