आतिशी के आरोप पर BJP का पलटवार, मनजिंदर सिंह बोले- “ऑफर देने वाले का नाम बता दीजिये, पुराना राग अलापना बंद कीजिये”

Minister Atishi

Minister Atishi allegation, BJP counterattack : दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आज गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर दिया गया है, पार्टी ने उनके एक करीबी रिश्तेदार के माध्यम से ये ऑफर भिजवाया है और कहा है कि यदि ऐसा नहीं करेंगी तो ED आपके घर रेड करेगी और मुझे गिरफ्तार कर लेगी, आतिशी के इस आरोप पर भाजपा ने पलटवार किया है, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने आतिशी से कहा है कि ऑफर देने वाले का नाम बता दीजिये और पुराना राग अलापना बंद कीजिये।

अरविंद केजरीवाल के कल तिहाड़ जेल जाने के बाद एक खबर तेजी से बाहर आई कि केजरीवाल ने ED को दिए बयान में कहा है कि मेरी विजय नायर से बहुत कम बात होती थी वो रो आतिशी और सौरभ भरद्वाज को रिपोर्ट करता था मुझे नहीं , इस खबर ने देश में सियासी भूचाल ला दिया..चर्चा शुरू हो गई कि क्या अब आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नंबर है ?इसी बीच मंत्री आतिशी ने कहा कि वे मंगलवार को बड़ा खुलासा करेंगी।

आतिशी ने प्रेस कांफ्रेस कर BJP पर लगाये गंभीर आरोप 

आज वादे के मुताबिक आतिशी ने प्रेस कांफ्रेस की और आरोप लगाया कि मेरे एक करीबी द्वारा भाजपा की तरफ से मुझे अप्रोच किया गया और कहा गया BJP जॉइन कर लो वरना आने वाले 1 महीने के अंदर ED मेरे घर पर रेड करेगी और मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। BJP का इरादा है कि आने वाले 2 महीने के अंदर मुझे, सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आतिशी ने कहा कि पहले ही हमारी पार्टी के सीनियर मोस्ट नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है, पहले सतेन्द्र जैन, फिर मनीष सिसोदिया , फिर संजय सिंह और अब अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया गया है, इन चार बड़े नेताओं की गिरफ़्तारी के बाद अब चार और नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी है, इसमें मैं , सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक शामिल हैं।

भाजपा का पलटवार –  आतिशी जी उस रिश्तेदार का नाम बता दीजिये

मंत्री आतिशी के आरोप के बाद भाजपा ने इसपर पलटवार किया, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने X पर वीडियो सन्देश में कहा कि आम आदमी पार्टी वही पुराना पैंतरा अपना रही है आतिशी जी आज प्रेस कांफ्रेंस करके कह रही हैं कि उन्हें BJP से “किसी ने” ऑफ़र किया है उस “किसी” का नाम तो बता दीजिये आतिशी जी? वैसे ED को आपका नाम केजरीवाल जी ने दिया है जिन्होंने ED को बताया है कि विजय नायर आपको और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था तो वो कोई BJP से नहीं बल्कि केजरीवाल ही हैं जिन्होंने आपको शराब घोटाले में फँसा दिया है, अब जब आपका नाम सामने आ गया तो वहीं पुराना भाजपा पर आरोप लगाने वाला राग अलापना बंद कीजिये, मनजिंदर सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पहले भी कई लोगों को जिंदगी ख़राब की अब आतिशी आपकी और सौरभ भरद्वाज की कर रहे हैं, इसलिए सुबूत दीजिये जिससे उस रिश्तेदार का सच सामने आये

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews