BJP leader death: दिल्ली के पार्क में मिला भाजपा नेता जीएस बावा का शव, आत्महत्या का अंदेशा

bjp leader death

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी (bharatiya janta party) के नेता जीएस बावा (GS Bawa) दिल्ली (delhi) के पार्क में मृत पाए गए। भाजपा के लिए ये काफी दुखद खबर है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीएस बावा ने सोमवार सुबह सुभाष नगर में अपने घर के पास बने पार्क में ग्रिल से लटक कर आत्महत्या (suicide) कर ली। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पार्क में टहल रहे लोगों की नज़र लटके हुए शव पर पड़ी।

भाजपा नेता जीएस बावा 58 वर्ष के थे और दिल्ली के फतेह नगर निवासी थे। होली के दिन शाम को पार्क में टहल रहे लोगों ने शव को देखकर पुलिस को फ़ोन लगाया और घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर मृतक की पहचान की गई तब पता चला मृतक भाजपा नेता जीएस बावा हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें… BJP ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी बड़ी जिम्मेदारी, राजनीति में उलटफेर की संभावना

भाजपा नेता जीएस बावा की मौत के बाद दिल्ली के नेताओं ने शोक जताया है । ज्ञात हो कि पिछले दिनों दिल्ली के ही गोमती अपार्टमेंट में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामस्वरूप शर्मा का शव मिला था। पुलिस उस मामले के भी जांच पड़ताल में लगी हुई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews