भाजपा ने जारी की राजस्थान की दूसरी सूची, वसुंधरा राजे सहित 83 प्रत्याशियों ने नाम शामिल, यहां देखें किसे कहां से बनाया उम्मीदवार

Rajasthan Elections 2023

Rajasthan elections 2023 : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय ने राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी कर दी है इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित 83 नाम शामिल हैं जिन्हें पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इस सूची ने मनता प्रतिपक्ष वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया क अभी नाम है।

वसुंधरा राजे को अपनी ही सीट झालरापाटन से टिकट 

भाजपा ने पहली सूची में 41 नामों की घोषणा की थी और अब 83 नामों की घोषणा की है, पार्टी ने वसुंधरा राजे को अपनी ही सीट झालरापाटन से टिकट दिया गया है तो वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को तारानगर से उम्मीदवार बनाया गया है वो चूरू से विधायक थे। पार्टी  ने अंबेर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को टिकट दिया गया है वहीँ कांग्रेस से भाजपा में आईं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को नागौर से उम्मीदवार बनाया गया है।

पूर्व शाही घराने से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी को टिकट

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। वे पिछली बार जयपुर की विद्याधर नगर सीट से चुनाव लड़े थे, जहां से इस बार भाजपा ने सांसद और जयपुर के पूर्व शाही घराने से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी को टिकट दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews