असम और केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों का ऐलान, CM हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी लड़ेंगे चुनाव, लिस्ट जारी

असम और केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं केरल की धर्मडोम सीट से के. रंजीत को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी सीट से केरल सीएम पिनाराई विजयन भी चुनाव लड़ रहे हैं।
west bengal bjp

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं। इस बीच, चुनावी राज्यों में उम्मीदवारों की घोषणा का सिलसिल जारी है। गुरुवार, 19 मार्च 2026 को भारतीय जनता पार्टी ने असम और केरल में उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिसकी जानकारी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर दी।

असम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली सूची

असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी ने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का नाम भी शामिल है। पार्टी ने तय कर दिया है कि सीएम सरमा कहां से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने सीएम सरमा को जालुकबारी सीट से उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है।

केरल चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी सूची जारी

केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने कासरगोड, कोंगड और एर्नाकुलम जैसी महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने कई बड़े चेहरों को टिकट दिया है। भाजपा ने अब तक 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

सीएम पिनाराई विजयन बनाम के. रंजीत

अगर बीजेपी की दोनों लिस्ट को मिला दें तो अब तक भाजपा ने कुल 13 महिलाओं को टिकट दिया है। भाजपा ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष और मिजोरम को पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को टिकट दिया है। तो वहीं दिग्गज BJP नेता बी. गोपालकृष्णन गुरुवायूर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने धर्मडोम से के. रंजीत को भी मैदान में उतारा है, जहां मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन चुनाव लड़ रहे हैं।

असम और केरल में चुनाव की तारीख

असम और केरल में विधानसभा चुनाव में मतदान एक ही तारीख और एक ही चरण में 9 अप्रैल 2026 को होगा। वहीं परिणाम 4 मई को सामने आएंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews