CJI डी वाई चंद्रचूड़ पर सवाल को लेकर दिए सपा नेता रामगोपाल यादव के जवाब पर भड़की बीजेपी, कहा “यह उनकी पार्टी के संस्कार”

टिप्पणी पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पलटवार करते हुए कहा, "नाम में प्रोफेसर लिखते हैं, लेकिन उनकी हरकतें बिल्कुल शैतानी बच्चों जैसी है"। आइए विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला...
Bjp Target Samajwadi Party Leader Ram Gopal Yadav Statement

Bjp Target Samajwadi Party Leader Ram Gopal Yadav Statement : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव इन दिनों मीडिया में छाए हुए हैं। उन्होंने देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी. वाई चंद्रचूड़ को लेकर अभद्र टिप्पणी की है, जिसे लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है।

टिप्पणी पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पलटवार करते हुए कहा, “नाम में प्रोफेसर लिखते हैं, लेकिन उनकी हरकतें बिल्कुल शैतानी बच्चों जैसी है”। आइए विस्तार से जानते हैं…

पहले जानें पूरा मामला

दरअसल, मामला राम मंदिर और बाबरी मस्जिद फैसला से जुड़ा हुआ है। जब जस्टिस चंद्रचूड़ ने यह बयान दिया था कि वह अंतिम फैसला लेने में असर्मथ थे, इसलिए उन्होंने भगवान से प्रार्थना कर फैसला लिया था।

उनके इन टिप्पणी पर प्रो. राम गोपाल यादव से सवाल पूछा गया। जिस पर उन्होंने जवाब दिया था कि हमें कोई टिप्पणी नहीं करनी। जब भूतों को जिंदा करते हैं, मर्दों को करते हो तो वह भूत बन जाता है और जस्टिस के पीछे पड़ जाते हैं। अब कहां आपको अभी भी बाबरी मस्जिद और मंदिर दिख रहा है। वहीं, बहराइच की घटना पर कहा कि यहां दंगा करवाया जा रहा है। इसके बावजूद सरकार बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रही है। जब सत्ता का मद हो जाता है, तो बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। आगे प्रो. ने कहा कि क्या आपने मामले में एक भी आरोपी की गिरफ्तारी की खबर सुनी। इन सबका आगे चलकर पश्चाताप करना ही होगा।

सुप्रीमो अखिलेश यादव से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह मुख्य न्यायाधीश जस्टिस का सम्मान करते हैं।

BJP ने किया पलटवार

जिसपर अब भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने वीडियो संदेश जारी किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी को प्रोफेसर रामगोपाल यादव के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के संस्कारों की भी बात की है। प्रवक्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी को देश के स्वतंत्र न्यायपालिका और संविधान पर भरोसा नहीं है। पार्टी के सदस्य द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथी ही आगे उन्होंने कहा कि भले ही अपने नाम के आगे वह प्रोफेसर लिखते हैं, लेकिन हरकतें बिल्कुल शैतानी बच्चों जैसी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews