दिवंगत BJP कार्यकर्ता कुलदीप नैनवाल की पत्नी दीपा को मिली नौकरी, कपिल मिश्रा की मौजूदगी में सौंपा गया नियुक्ति पत्र

पिछले साल यमुना नदी में हुए हादसे में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप नैनवाल के परिवार को पार्टी ने बड़ी राहत दी है। करावल नगर में विधायक कपिल मिश्रा और वरिष्ठ नेता रेखा गुप्ता की मौजूदगी में उनकी पत्नी दीपा नैनवाल को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
Delhi News

नई दिल्ली: पिछले साल यमुना नदी में एक दुखद हादसे में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप नैनवाल के परिवार को सहारा देते हुए पार्टी ने उनकी पत्नी को नौकरी दी है। मं

गलवार को करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा और भाजपा की वरिष्ठ नेता रेखा गुप्ता की उपस्थिति में मृतक की पत्नी दीपा नैनवाल को नियुक्ति पत्र सौंपा गया, ताकि परिवार को एक स्थायी आजीविका मिल सके।

यह कदम उस वादे को पूरा करने की दिशा में है, जो पार्टी ने अपने कार्यकर्ता के निधन के बाद परिवार से किया था। गौरतलब है कि दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में पिछले साल हुई इस घटना ने सबको झकझोर दिया था। कुलदीप पश्चिमी करावल नगर में रहते थे और लंबे समय से भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता थे।

‘हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है पार्टी’

इस अवसर पर विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि भाजपा अपने हर कार्यकर्ता के साथ एक परिवार की तरह मजबूती से खड़ी है और किसी भी मुसीबत में उनका साथ देगी।

“यह नियुक्ति उसी सोच का परिणाम है, जिसमें संवेदनशीलता और जिम्मेदारी दोनों शामिल हैं। हम अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ हैं।”- कपिल मिश्रा, विधायक

वहीं, भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने कहा कि संकट की घड़ी में केवल आश्वासन देना ही काफी नहीं होता, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस निर्णय लेकर पीड़ित परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करना असली जिम्मेदारी है।

दीपा नैनवाल ने जताया आभार

नियुक्ति पत्र मिलने पर दीपा नैनवाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “सरकार का यह निर्णय मेरे परिवार के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। इससे हमारी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।”

इससे पहले भी पार्टी द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। साथ ही, मृतक की बेटी एंजल नैनवाल की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेने की भी घोषणा की गई थी। कुलदीप के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी के अलावा उनकी मां भी हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews