
Swati Maliwal issue : स्वाति मालीवाल अभद्रता मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुप्पी साधे हुए हैं वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सीएम हाउस के अन्दर महिला राज्य सभा सदस्य से अभद्रता कोई मुद्दा नहीं लगता उन्होंने आज कहा कि इससे ज्यादा जरूरी और चीजें भी हैं, बसपा प्रमुख मायावती को अखिलेश की ये टिप्पणी पसंद नहीं आई है और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
BSP प्रमुख मायावती की मांग, राज्यसभा सभापति और महिला आयोग संज्ञान ले
मायावती ने X पर लिखा- .महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उत्पीड़न के साथ ही किसी भी नेता द्वारा अन्य कोई भी गलत कार्य करने पर सख्त कार्रवाई के मामले में चाहे कोई भी पार्टी या इंडी व अन्य गठबन्धन हो तो इन्हें दोहरा मापदण्ड नहीं अपनाना चाहिए अर्थात् इन्हें बीएसपी के शीर्ष नेतृत्व से ज़रूर सबक लेना चाहिए। अतः आप पार्टी की महिला राज्यसभा सांसद के साथ सीएम आवास में अभद्रता के गंभीर मामले पर देश की नजर तथा दोषी के विरुद्ध अब तक कार्रवाई नहीं होना अनुचित। ऐसे में राज्यसभा के सभापति व महिला आयोग को भी इस घटना का समुचित संज्ञान लेने की जरूरत है।
स्वाति मालीवाल पर केजरीवाल की चुप्पी,अखिलेश बोले- और भी ज्यादा जरूरी चीजें हैं
मायावती की ये प्रतिक्रिया उस समय आई जब अखिलेश यादव अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के साथ प्रेस कांफ्रेंस के लिए लखनऊ में थे। मीडिया ने आज जब अरविंद केजरीवाल से स्वाति मालीवाल के विषय में सवाल किया तो वे इधर उधर देखने लगे, केजरीवाल तनाव में भी दिख रहे थे। उन्होंने माइक अखिलेश यादव की तरफ कर दिया जिसके बाद अखिलेश बोले अरे इससे ज्यादा जरूरी और चीजें भी हैं, कागज निकाल लेता हूँ, मीडिया ने फिर पूछा तो अखिलेश ने कहा भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं भाजपाई झूठे मुक़दमे लगाने वाली गैंग है।
सांसद संजय सिंह ने सवाल के बदले भाजपा पर किया पलटवार
मीडिया ने केजरीवाल से फिर पूछा तो उन्होंने माइक संजय सिंह की तरफ कर दिया, सांसद संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल पर सीधा जवाब ना देते हुए उसे घुमाते हुए भाजपा पर ही निशाना साध दिया, वे मणिपुर, महिला पहलवान मुद्दा प्रज्ज्वल रेवन्ना की बात करने लगे।
आरोपी पीए विभव कुमार के साथ दिखे केजरीवाल
बहरहाल दूसरी पार्टी की किसी भी मुद्दे पर मोर्चा खोलने वाली आम आदमी पार्टी की अपनी ही पार्टी की महिला सांसद के साथ मुख्यमंत्री आवास पर उनके पीए द्वारा अभद्रता मारपीट के आरोप पर ये चुप्पी किसी को समझ नहीं आ रही, ऊपर से आज उत्तर प्रदेश के एयर पोर्ट पर मीडिया ने केजरीवाल के साथ विभव कुमार को भी देखा, जो बहुत कुछ कहानी कह रहा हैं। अभी तीन चरण का चुनाव शेष है अच्छा हो कि केजरीवाल चुप्पी तोड़े और स्वाति मालीवाल भी सामने आये वरना कहीं स्वाति मालीवाल का मुद्दा पूरे इंडी गठबंधन के गले की हड्डी न बन जाये।
अरे उससे ज्यादा ज़रूरी और चीज़ें भी हैं…
स्वाती मालीवाल के सवाल पर बोले अखिलेश यादव..@BJP4India @INCIndia @samajwadiparty @AamAadmiParty @BJP4UP @BJP4MP #SwatiMystery #Swatimaliwal #arvindkejriwal #sanjaysingh #vibhavkumar #bjp #aamaadmiparty #Akhileshyadav pic.twitter.com/mpbDghjDC7
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) May 16, 2024
क्या मालीवाल के आरोपी के साथ दौरे पर हैं संजय सिंह और सीएम अरविंद केजरीवाल? #Swatimaliwal #arvindkejriwal #sanjaysingh #vibhavkumar #bjp #aamaadmiparty pic.twitter.com/L3JqzDVfuL
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) May 16, 2024
1.महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उत्पीड़न के साथ ही किसी भी नेता द्वारा अन्य कोई भी गलत कार्य करने पर सख्त कार्रवाई के मामले में चाहे कोई भी पार्टी या इन्डि व अन्य गठबन्धन हो तो इन्हें दोहरा मापदण्ड नहीं अपनाना चाहिए अर्थात् इन्हें बीएसपी के शीर्ष नेतृत्व से ज़रूर सबक लेना चाहिए।
— Mayawati (@Mayawati) May 16, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

