Bullet Train: भारत खरीदेगा जापान से 6 बुलेट ट्रेन, डील की तारीख जल्द हो सकती है तय, यहाँ पढ़े पूरी खबर

Bullet Train: भारत खरीदेगा जापान से 6 बुलेट ट्रेन, डील की तारीख जल्द हो सकती है तय, यहाँ पढ़े पूरी खबर

Bullet Train: भारत ने जापान से छह E5 सीरीज की बुलेट ट्रेन खरीदने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) इस साल 15 अगस्त तक ट्रेन और ऑपरेटिंग सिस्टम की खरीद के लिए बोली लगा सकती है। दरअसल आपको बता दें की विपक्ष द्वारा काफी बार मोदी सरकार पर यह आरोप लगाया गया है की सरकार बनने से पूर्व बीजेपी ने देश में बुलेट ट्रैन चलाने की बात कही थी लेकिन अभी तक देश में बुलेट ट्रैन नहीं चलाई गई है।हालांकि अब इस डील के चलते जल्द ही गुजरात को पहली बुलेट ट्रैन मिलने की संभावना बढ़ गई है।

दरअसल सूत्रों की माने तो जो 508 किलोमीटर लंबा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर अहमदाबाद और मुंबई के बीच बनाया जा रहा है उसमे लिमिटेड स्टॉप और ऑल स्टॉप जैसी सर्विस होंगी। दरअसल मुंबई और अहमदाबाद के बीच दूरी लिमिटेड स्टॉप वाली ट्रेनें की केवल दो घंटे में तय कर लेंगी। जबकि, ऑल स्टॉप सर्विस में लगभग 2 घंटे 45 मिनट का समय लग सकता है।

गुजरात में कुल 48% काम किया गया:

दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी तक इस परियोजना का 40% काम पूरा हो चुका है, जिसमें गुजरात में कुल 48% काम किया गया है, और महाराष्ट्र में 22% काम हो चुका है। सूत्रों के अनुसार, परियोजना में पिछले एक साल में 100 किमी से अधिक वायाडक्ट बना लिए गए हैं, और विभिन्न नदियों पर छह पुलों का कार्य पूरा हुआ है। इसके साथ ही गुजरात में बनने वाले 20 पुलों में से सात का काम भी पूरा कर लिया गया है।

वहीं इसपर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में महाराष्ट्र की तत्कालीन सरकार को बुलेट ट्रेन परियोजना में रफ्तार धीमी होने के लिए जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि अगर अनुमति में कोई देरी नहीं होती तो काम में बहुत तेजी हो सकती थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews