Business Idea: 10 हजार रुपये से शुरू करें ये बिजनेस, हर मौसम में होगी लाखों की कमाई

Business Idea: 10 हजार रुपये से शुरू करें ये बिजनेस, हर मौसम में होगी लाखों की कमाई

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत के कई युवा 8-12 घंटे की नौकरी से परेशान होकर अपना खुद का बिजनेस करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं होता है। कोई भी स्टार्टअप करने के लियर अपके पास पैसों के अलावा बिजनेस की जानकारी (Business Idea) भी होनी चाहिए। कई ऐसे बिजनेस हैं जिसे आप कम निवेश में शुरू कर सकते हैं और जो आपको लाखों का मुनाफा देगा। उन्ही बिजनेस में से एक है चाय का बिजनेस।

यह भी पढ़े… इन सेफ्टी फीचर्स से लेस थी Cyrus Mistry की कार, फिर भी नहीं बच पाई जान

आप चाय के बिजनेस को कम निवेश में शुरू करके भारी मुनाफा कमा सकते हैं। चाय एक ऐसी चीज है, जो गर्मी, सर्दी और बारिश सभी मौसम में बिकती है। भारत में लगभग का आदमी अपने दिन की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ करता है। किसी भी आयु के लोग हो चाय सबसे के जीवन में जरूरी होता है। आप चाय का बिजनेस स्टार्टअप कम लागत में शुरू कर सकते हैं, इससे आपको बहुत फायदा भी होगा।

कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने एमबीए करने के बाद चाय का बिजनेस का सोचा। इस व्यापार में यदि आप हर दिन 1,000 रुपये लगाकर 2000 रुपये तक की चाय बेचते हैं तो आपको 1,000 रुपये का प्रॉफ़िट होता है। बड़े-बड़े शहरों में लोग चाय के बिजनेस से अमीर बन चुके हैं।

यह भी पढ़े… Realme GT Neo 3T जल्द मचाएगा भारत में धूम, कंपनी ने कर दी घोषणा, मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, यहाँ जानें

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सही जगह चुनने की जरूरत होती है। आप चाय का बिजनेस ऐसी जगह पर शुरू करें जहां लोगों का आना-जाना अधिक हो, जैसे की रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, मंदिर, ऑफिस और कॉलेज के बाहर। चाय के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, पतीला की जरूरत होगी। इसके अलावा चाय बनाने के लिए आपको दूध, चाय पत्ती, शक्कर, अदरक, इलाईची, चाय मसाला इत्यादि की जरूरत होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews