Bye Election 2022 : चुनाव आयोग ने चार राज्यों में उप चुनावों की तारीखों की घोषणा की

Bye Election 2022 : चुनाव आयोग ने चार राज्यों में उप चुनावों की तारीखों की घोषणा की

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। चुनाव आयोग ने चार राज्यों में उप चुनावों की घोषणा (Bye Election 2022) की है। ये राज्य हैं पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र। इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान होगा और 16 अप्रैल को वोटो की गिनती होगी।

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए शनिवार शाम उप चुनावों की घोषणा की।  इसमें पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट के अलावा पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्री की विधानसभा सीटों के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – Indian Army Recruitment 2022: 191 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक 17 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी, 24 मार्च को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख होगी। 12 अप्रैल को मतदान होगा और 16 अप्रैल को वोटों की गिनती होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews