CBSE Result: पीएम मोदी ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, निराश स्टूडेंट्स से कहा-“आपकी ताकत मार्कशीट से कहीं आगे तक जाती है”

स्टूडेंट्स सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर विषयवार अंक चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी परिणाम उपलब्ध होंगे।
PM Modi CBSE Result Congratulations

CBSE Result: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 13 मई को 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया, परीक्षा परिणाम आने के बाद किसी के हाथ सफलता आई तो किसी के हाथ असफलता, कोई खुश है तो कोई निराश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X एकाउंट पर सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है वहीं निराश स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया है

सीबीएसई द्वारा घोषित 12 वीं का परीक्षा परिणाम इस साल पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है , पिछले साल परीक्षा परिणाम 87.98% था जबकि इस बार परीक्षा परिणाम 88.39% रहा है इसी तरह 10 वीं का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा है 10 वीं में 99.96% बच्चो ने सालता हासिल की है, परीक्षा परिणाम को देखें तो बहुत कम बच्चे ऐसे है जिन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन जिन्हें सफल होने की उम्मीद हो और वे असफल रहे तो निराशा होना स्वाभाविक है।

हार्दिक बधाई, यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद X पर पोस्ट लिखकर सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है और निराश स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया है उन्होंने लिखा- प्रिय परीक्षा योद्धाओं (Exam Warriors), CBSE कक्षा XII और X की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई, यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। आज माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका को स्वीकार करने का दिन भी है जिन्होंने इस उपलब्धि में योगदान दिया है।

आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें क्योंकि महान चीजें आपका इंतजार कर रही हैं

उन्होंने आगे लिखा-  एग्जाम वॉरियर्स को आगे आने वाले सभी अवसरों में बहुत सफलता की कामना करता हूँ, जो लोग अपने अंकों से थोड़ा निराश महसूस करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूँ एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती, आपकी यात्रा बहुत बड़ी है और आपकी ताकत मार्कशीट से कहीं आगे तक जाती है। आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें क्योंकि महान चीजें आपका इंतजार कर रही हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews