रेलवे सहित केंद्र और राज्य कर्मचारियों ने किया 1 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, ओल्ड पेंशन स्कीम की माँग को लेकर लामबंद

nhm strike

Railway, Central and State employees announce indefinite strike : देशभर के रेलवे कर्मचारियों में 1 मई 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। ओल्ड पेंशन स्कीम यानी पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर इस हड़ताल का आह्वान किया गया है। बुधवार को नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन की बैठक में ये निर्णय लिया गया। शिवगोपाल मिश्रा की अध्यक्षता में हुई एनजेसीए की इस बैठक फ़ैसला लिया गया कि 1 मई यानी कि मज़दूर दिवस से रेलवे से लेकर केंद्र और राज्य कर्मचारी भी हड़ताल पर जाएँगे।

 करोड़ों कर्मचारी जाएँगे हड़ताल पर!

इस हड़ताल में रेलवे और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम व केंद्र के 28 लाख कर्मचारी तथा राज्य सरकार के 3 करोड़ से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर जाएँगे। ये हड़ताल होती है तो ट्रेनें और डिफ़ेंस इंडस्ट्री बंद हो जाएँगी। वहीं केंद्र और राज्य सरकार के दफ़्तरों पर भी ताले पड़ जाएँगे। बता दें कि केंद्र और राज्यों के कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की माँग को लेकर कई तरह के आंदोलन, हड़ताल करते आए हैं। उनकी ये लड़ाई सालों पुरानी हैं और अब वो आर-पार के मूड में आ गए हैं।

पत्र में लिखी ये बात

इनके द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ” पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए संयुक्त मंच (एनजेसीए)। जेएफआरओपीएस (एनजेसीए) की कोर कमेटी, जिसका गठन 7 फरवरी 2024 को आयोजित जेएफआरओपीएस की संचालन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार किया गया था, की मौजूदा स्थिति पर विचार करने के बाद एआईआरएफ कार्यालय, 4 स्टेट एंट्री रोड, नई दिल्ली में बैठक हुई। एनपीएस के स्थान पर परिभाषित गारंटी वाली पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर सरकार की गैर-प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए, निर्णय लिया गया है कि सभी घटक ट्रेड यूनियनों द्वारा सामूहिक रूप से सीधी कार्रवाई का सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। इसलिए, सर्वसम्मति से 19 मार्च 2024 को प्रासंगिक नियमों के अनुसार अनिश्चितकालीन हड़ताल नोटिस देने और 1 मई 2024 को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया गया है, यानी अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर। इसलिए, सभी घटक संगठनों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित कार्रवाई करें और अपने संबंधित प्रशासनों को हड़ताल नोटिस पर उचित तरीके से सेवा देने के लिए सभी प्रकार की तैयारी करें।” ये पत्र JFROPS (NJCA)  के संयोजक शिव गोपाल मिश्र द्वारा जारी किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews