केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, इस बार सैलरी-पेंशन 25 सितंबर को ही आ जाएगी, जारी हुए ये निर्देश

देशभर में होने वाली आगामी बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत सितंबर 2026 महीने की सैलरी, मजदूरी और पेंशन का भुगतान समय से पहले 25 सितंबर (शुक्रवार) को ही कर दिया जाएगा।
employees news

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है। 28 से 30 सितंबर तक होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस महीने की सैलरी और पेंशन समय से पहले जारी करने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के सितंबर महीने की सैलरी व पेंशन अक्टूबर की बजाय 25 सितंबर 2026 को जारी करने का फैसला किया है।

वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले व्यय विभाग के लेखा महानियंत्रक (CGA) कार्यालय द्वारा 23 सितंबर को जारी ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, 28 से 30 सितंबर के दौरान प्रस्तावित 3 दिवसीय बैंक हड़ताल, चौथे शनिवार (26 सितंबर) और रविवार के कारण बैंकिंग सेवाएं बाधित रहने की आशंका है। इस असुविधा से बचाने के लिए सरकार ने 25 सितंबर (शुक्रवार) को ही वेतन, मजदूरी और पेंशन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इस राशि को ‘अग्रिम भुगतान’ माना जाएगा।

महीने के अंत तक छुट्टियों या ओवरटाइम के कारण बनने वाले किसी भी अंतर या समायोजन को अक्टूबर 2026 के वेतन/पेंशन से पूरा किया जाएगा। यह आदेश नियमित केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ रक्षा, डाक , दूरसंचार कर्मचारियों के अलावा सभी केंद्रीय पेंशनभोगियों पर लागू होगा।  इसके अलावा केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारियों की मजदूरी और सभी केंद्रीय पेंशनभोगियों की पेंशन भी 25 सितंबर को ही उनके खातों में भेज दी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews