बजट में सरकार का बड़ा फैसला, PSC और व्यापमं की परीक्षा में नहीं देना होगी फ़ीस

बजट में सरकार का बड़ा फैसला, PSC और व्यापमं की परीक्षा में नहीं देना होगी फ़ीस

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। भूपेश बघेल सरकार ने आज नौ मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट (Budget 2022) पेश किया।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने नए रायपुर में गांधी सेवाग्राम की स्थापना की घोषणा की साथ ही राज्य के बेरोजगारों को बड़ा लाभ देते हुए PSC एवं व्यापमं की परीक्षाओं में फ़ीस देने से मुक्त कर दिया , यानि छत्तीसगढ़ के आवेदक को इन परीक्षाओं में कोई शुल्क नहीं देना होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट भाषण में कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन साल में गांधी जी के सपनों को साकार कर रही है इसलिए उनके सपनों को संजोने के लिए नया रायपुर में सेवाग्राम की स्थापना की जाएगी।  इस परियोजना की लगत 100 करोड़ रुपये होगी।

ये भी पढ़ें – MP Budget 2022: 13000 शिक्षकों-6000 आरक्षकों की भर्ती, कर्मचारियों का DA 31%, पढ़े वित्तमंत्री के बड़े ऐलान

भूपेश बघेल ने युवाओं को एक बड़ा तोहफा देते हुए बजट में घोषणा की कि अब छत्तीसगढ़ पीएससी (CGPSC)और व्यापमं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के युवाओं से कोई भी फ़ीस नहीं ली जाएगी।  यानि उनके लिए अब ये परीक्षाएं निःशुल्क होंगी।

ये भी पढ़ें – 3 दिन बाद कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज! बढ़ाई जा सकती है पेंशन-ब्याज दरें, जानें ताजा अपडेट

आपको बता दें कि CGPSC हर साल 8 से 10 परीक्षाएं आयोजित करता है ऐसे ही व्यापमं भी कई परीक्षाएं लेता है जिसमें लाखों युवा शामिल होते हैं।  अब उन्हें बिना कोई शुल्क दिए इसमें शामिल होने का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें – जातिगत अपमान कर जनपद अध्यक्ष को नहीं दी RTI के तहत जानकारी, आयोग ने लिया एक्शन

भूपेश बघेल ने पुरानी पेंशन योजना की भी घोषणा की। घोषणा होते ही कर्मचारी ख़ुशी से झूम उठे उन्होंने रायपुर कलेक्ट्रेट में लगी बड़ी स्क्रीन पर बजट भाषण सुना और पुरानी पेंशन बहाली की बात सुनते ही एक दूसरे को बधाई दी और होली से पहले  एक दूसरे को गुलाल लगाकर ख़ुशी जाहिर की।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews