Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा में बच्चों ने बनाया नया रिकॉर्ड, कर दिखाया ये काम, पढ़ें पूरी खबर

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा में बच्चों ने बनाया नया रिकॉर्ड, कर दिखाया ये काम, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हर साल लाखों की संख्या में भक्तगण केदारनाथ की यात्रा (Kedarnath Yatra) पर जाते हैं। कोरोना महामारी के कारण 2 साल बाद केदारनाथ की यात्रा शुरू की गई है, जिसमें भक्तों का उत्साह चरम पर देखा गया हैं। इस साल बाल भक्तों ने केदारनाथ यात्रा में एक रिकॉर्ड बना दिया है। बड़े तो हर साल लाखों की संख्या में महादेव के दर्शन करने जाते हैं, लेकिन इस साल बच्चों ने सबको को पीछे छोड़ दिया है। बता दें की केदारनाथ यात्रा 6 मई से शुरू की गई और अब यात्रा शुरू होने के करीब 5 महीने पूरे होने वाले हैं।

यह भी पढ़े…Honor X40 GT हुआ लॉन्च, यूजर्स को लुभाएगी स्मार्टफोन की डिजाइन, मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें कीमत

पहले दिन से लेकर अब तक इस साल 29, 846 बाल भक्तों ने केदारनाथ की यात्रा में भाग लिया है और बाबा के दर्शन करने पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक इन 5 महीनों में हर दिन 180 से अधिक बच्चे केदारनाथ दर्शन के लिए आए हैं। हालांकि अगस्त तक यात्रा धीमी देखी गई, लेकिन सितंबर से केदारनाथ यात्रा के लिए भक्तों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग बाबा के दर पर पहुंचे।

यह भी पढ़े…Sapna Chaudhary ने इस बॉलीवुड हिट गाने का बना डाला रीमिक्स, 13 अक्टूबर को होगी रिलीज

हाल ही में आए आंकड़ों के मुताबिक एक हफ्ते में करीब 300 बाल भक्तों ने केदारनाथ दर्शन किये हैं। अब तक कुल 14,59,520 भक्तगण केदारनाथ आ चुके हैं, जिसमें 29,846 संख्या बच्चों की रही। वहीं 2 साल पहले साल 2019 में बाल भक्तों की संख्या 25,000 तक देखी गई थी। अनुमान लगाया जा रहा है की कपाट बंद होने तक बाल भक्तों के आँकड़े 40 हजार तक पहुँच चुके हैं। मानसून के कारण काफी हद्द चार धाम यात्रा प्रभावित हुई है। बावजूद इसके बच्चों के आँकड़े इतने अधिक देखें गए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews