होली से पहले CM का बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि, प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई, इन कर्मियों को मिलेगा लाभ, खाते में आएगी बड़ी रकम

honorarium hike

Asha Worker Honorarium Hike 2024 : आंगनवाड़ी कर्मियों , सहायिकाओं और अस्थायी शिक्षकों के बाद अब ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को भी बड़ा तोहफा दिया है। होली से पहले सीएम नवीन पटनायक ने ओडिशा की आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भारी वृद्धि का ऐलान किया है।वही इसके अलावा प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोतरी की है।इन दोनों फैसलों को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

आशा कार्यकर्ता का मानदेय बढ़ा, प्रोत्साहन राशि डबल

दरअसल, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आशा (एसोसिएशन फॉर सोशल एंड हेल्थ एडवांसमेंट) कार्यकर्ताओं के मासिक वेतन में वृद्धि की घोषणा की। नई घोषणा के मुताबिक आशा कार्यकर्ताओं का मासिक वेतन 4,500 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये कर दिया गया है। राज्य सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा निकास प्रोत्साहन राशि 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी है। इससे राज्य की 49,522 आशा कार्यकर्ताओं को लाभ होगा। इसके लिए राज्य सरकार 148.57 करोड़ प्रति वर्ष अतिरिक्त रुपये खर्च करेगी। वही सेवानिवृत्ति प्रोत्साहन के लिए 55 लाख सालाना राज्य सरकार वहन करेगी।

आंगनवाड़ी कर्मियों और अस्थायी शिक्षकों का भी बढ़ चुका है मानदेय

  • इससे पहले पिछले हफ्ते ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने आंगनवाड़ी कर्मियों सहायिकाओं और अस्थायी शिक्षकों के मानदेय में भी वृद्धि की घोषणा थी। इसके तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक पारिश्रमिक 7,500 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक पारिश्रमिक 5,375 रुपये से बढ़ाकर 7,250 रुपये और आंगनवाड़ी सहायक का वेतन 3,750 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति माह किया गया है।
  • नया वेतन अक्टूबर 2023 से प्रभावी होगा, ऐसे में अक्टूबर से जनवरी तक की चार महीनों की बकाया राशि 10 मार्च तक बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। इससे 1.48 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं को लाभ मिलेगा।
  • ओडिशा सरकार ने अस्थायी शिक्षकों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की घोषणा की। अस्थायी शिक्षक, जिन्हें ‘गण शिक्षक’ के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने OTET पास नहीं किया है, उन्हें बढ़ा हुआ पारिश्रमिक मिलेगा। इन शिक्षकों को 7000 रुपये प्रतिमाह के बजाय अब 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।इस फैसले से 1,121 गण शिक्षार्थियों को फायदा होगा। जिन सहायक अध्यापकों ने ओटेट उत्तीर्ण कर ली है लेकिन उन्हें अभी सलाना वेतनवृद्धि नहीं मिली है, उन्हें भी अब सलाना वेतनवृद्धि मिलेगी। इससे 9,520 ऐसे अध्यापक लाभान्वित होंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews