झारखंड में JMM, कांग्रेस पर बरसे सीएम डॉ मोहन यादव,बोले- ये हमारी चोटी, बेटी और पूजा के विरोधी, ये चुनाव नहीं, धर्मयुद्ध है

सीएम ने कहा, बांग्लादेशी घुसपैठिये आपकी जमीन पर कब्ज़ा करना चाहते है आपकी बहन बेटियों को उठाकर ले जाना चाहते है उनके साथ दुराचार करना चाहते हैं
CM Dr. Mohan Yadav in Jharkhand

CM Dr. Mohan Yadav in Jharkhand: झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया और झारखंड मुक्ति मोर्चा, मुख्यमंत्री हहेमंत सोरेन और कांग्रेस को निशाने पर लिया, उन्होंने कहा कि ये सिर्फ चुनाव नहीं है ये एक धर्मयुद्ध है जिसे हमें जीतना है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने झारखण्ड की गढ़वा विधानसभा के रामकंदा में भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी की प्रचंड विजय के लिए आह्वान किया। उन्होंने  जनता को संबोधित करते हुए कहा,  सुशासन और विकास के अखंड कीर्तिमान स्थापित करने के लिये झारखंड का प्रत्येक नागरिक संकल्पित है। डबल इंजन की भाजपा सरकार हर वर्ग को कांग्रेस और झामुमो के शोषण व अन्याय से मुक्ति देगी।

सबसे बड़ी चुनौती बांग्लादेशी घुसपैठियों की है

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा,  ये चुनाव नहीं धर्म युद्ध है इस धर्मयुद्ध को लड़ना है और जीतना है, उन्होंने कहा कि सनातन के लिए भी यही समय सही समय है, चुनौती का समय है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती बांग्लादेशी घुसपैठियों की है जो आपकी जमीनों के आसपास है, मुख्यमंत्री ने कहा इन्हें सपोर्ट कौन कर रहा है सोरेन और कांग्रेस, और ये इसलिए  चुप है क्योंकि इन्हें कुर्सी मिल जाये।

ये हमारी चोटी,  हमारी बेटी और हमारी पूजा के विरोधी हैं

सीएम ने कहा, बांग्लादेशी घुसपैठिये आपकी जमीन पर कब्ज़ा करना चाहते है आपकी बहन बेटियों को उठाकर ले जाना चाहते है उनके साथ दुराचार करना चाहते हैं ये बांग्लादेशी वहां हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहे हैं हमारे धर्म स्थानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं ये हमारी चोटी,  हमारी बेटी और हमारी पूजा के विरोधी हैं।

ये तो भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को भी भूल गए 

डॉ मोहन यादव ने कहा, कांग्रेस और सोरेन कुर्सी के भूखे हैं इन्होंने कभी बिरसा मुंडा की बात ही नहीं की उनके योगदान को भुला दिया एक ऐसा व्यक्ति जो जीते जी इन्सान से भगवान बन गया उन्होंने इतना पराक्रम दिखाया कि अंग्रेजों के पैर ढीले पड़ गए सोच में पड़ गए लेकिन बिरसा मुंडा ने ऐसे पिछड़े इलाके से भी उनके होश ठिकाने लगा दिए, आज उनके योगदानको याद करने की जरुरत है लेकिन दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस ने कभी उनको याद नहीं किया लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के कारण आज देश बिरसा मुंडा की जयंती मना रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews