सीएम डॉ. मोहन यादव का तंज “नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का मुख्यालय नई दिल्ली में है या इस्लामाबाद में”

जम्मू में विधानसभा चुनाव के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस को लेकर बड़ा तंज कसा है।
सीएम डॉ. मोहन यादव का तंज “नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का मुख्यालय नई दिल्ली में है या इस्लामाबाद में”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। डॉ मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर की बदहाली के लिए इन्हीं दलों को जिम्मेदार बताया और कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर एक नई शुरुआत कर चुका है। दरअसल डॉ मोहन यादव जम्मू में विधानसभा चुनाव के दौरान एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को जम्मू के दौरे पर थे। उन्होंने सांबा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए दोनों दलों की विचारधारा को पाकिस्तानी विचारधारा के अनुरूप बताया।

दरअसल इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह की भाषा दोनों दल और पाकिस्तान बोल रहा है, उसे समझ में नहीं आता कि इन दलों का मुख्यालय नई दिल्ली में है या इस्लामाबाद में! उन्होंने जम्मू के लोगों से कहा कि वह दिन याद कीजिए जब आए दिन जम्मू में हिंसा की वारदातें होती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनने के बाद अब हालात सुधरे हैं और लोग अमन चैन के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती केंद्रीय कांग्रेंस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कायर सरकार थी और प्रधानमंत्री चुप ही रहते थे।उस समय भारतीय सैनिकों की सर काट कर पाकिस्तान ले जाता था लेकिन हम कुछ नहीं कर पाते थे। लेकिन अब नरेंद्र मोदी की सरकार है और एक बार नहीं दो-दो बार पाकिस्तान में घुसकर हमने आतंकवाद को कुचला है। मोहन यादव ने यह भी कहा कि इन दिनों श्राद्ध चल रहे हैं और इस बार श्राद्ध किसका होना है, सबको पता है। इधर कमल का फूल का बटन दबेगा और उधर काम तमाम हो जाएगा।

वहीं डॉ मोहन यादव ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि आज वह नारा प्रासंगिक हो रहा है ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है वह कश्मीर हमारा है.. सारे का सारा है’ डॉ मोहन यादव ने उपस्थित जन समूह से भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाए और कहा कि आज का कश्मीर एम्स, आईआईएमऔर, आईआईटी जैसे नई संस्थाओं के चलते नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अब उद्योग भी तेजी के साथ कश्मीर में आ रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews