सीएम ने किसानों के लिए की 2 बड़ी घोषणा, मिलेगा बोनस का लाभ, होगा कर्जा माफ

pm kisan farmers

Maharashtra Farmers : महाराष्ट्र के किसानों के लिए खुशखबरी है। नए साल से पहले राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने क‍िसानों को बड़ा तोहफा द‍िया है। सीएम शिंदे ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार की ओर से धान उत्पादक किसानों को 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का बोनस दिया जाएगा।इससे प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा।यह घोषणा सीएम ने सोमवार को नागपुर में शीतकालीन सत्र में विधानसभा को संबोधित करते हुए की।

6 लाख से ज्यादा किसानों का होगा कर्जा माफ

इसके अलावा विधानसभ में सीएम शिंदे ने राज्य में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए कर्जमाफी को लेकर भी बड़ा ऐलान किया । सीएम ने कहा कि ‘छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सम्मान योजना’ के तहत कर्ज माफी से वंचित साढ़े छह लाख किसानों को कर्ज माफी का लाभ भी दिया जाएगा।

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछले वर्ष विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राज्य के किसानों को 44,278 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड सहायता प्रदान की गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सन्मान योजना के तहत 44 लाख किसानों को 18,762 करोड़ रुपये की कर्ज माफी दी गई, लेकिन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण 6.56 लाख किसान कर्ज माफी से वंचित रह गये, अब उन सभी का कर्ज माफ किया जाएगा।वही कृषि विभाग की प्रमुख योजनाओं के माध्यम से जुलाई 2022 से अब तक लगभग 15 हजार 40 करोड़ रुपये का लाभ किसानों को दिया गया है।

टास्क फोर्स का भी होगा गठन

इस दौरान उन्होंने किसानों की आत्महत्याओं को रोकने के लिए टास्क फोर्स को पुनर्गठित करने की भी घोषणा की है।यह टास्क फोर्स किसानों की आत्महत्या को रोकने के उपाय सुझाने, कृषि उत्पादन बढ़ाने और एक ऐसा मॉडल विकसित करने की दिशा में काम करेगी जो बेमौसम बारिश के दौरान कृषि के नुकसान को रोक सके। यह कृषि पर्यटन को विकसित करने की दिशा में भी काम करेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews