CM ममता बनर्जी की बढ़ी मुसीबत, बेहिसाब संपत्ति के आरोप में फंसे भैया और भाभी

CM ममता बनर्जी की बढ़ी मुसीबत, बेहिसाब संपत्ति के आरोप में फंसे भैया और भाभी

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट | ममता बनर्जी के पांच भाई और एक भाभी पर अंचल संपत्ति होने का आरोप है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को 11 नवंबर तक एफिडेविट जमा करने की निर्देश दिए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल में SSC भर्ती घोटाले (Bengal SSC Scam) को लेकर काफी दिनों तक बवाल मचा हुआ था। इस मामले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को 5 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जिसके बाद पार्थ चटर्जी के वकील ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी लेकिन, CBI के स्पेशल कोर्ट ने पार्थ की जमानत याचिका खारिज कर दी। जिसके कारण पार्थ चटर्जी को 5 अक्टूबर तक जेल में ही रहना होगा। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुसीबतें और बढ़ गई है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – MP Teacher Recruitment :18527 शिक्षकों के पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, ये रहेंगे नियम, जानें अपडेट्स

वहीं, पिटीशन में कहा गया कि, कोलकाता की हरिश चैटर्जी स्ट्रीट पर ज्यादातर प्रॉपर्टीज ममता बनर्जी के परिवार वालों की है। ममता की भाभी जिनका नाम कजरी बनर्जी है, उन पर मार्केट रेट से कम में प्रॉपर्टी खरीदने का आरोप है। जैसा कि हम सभी जानते हैं ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बैनर्जी कई कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। जिन पर प्रॉपर्टी होने के आरोप है और सभी का ब्यौरा न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि अभिषेक बनर्जी के पर आरोप है कि उनके एक ही पते पर 3 कंपनी कैसे रजिस्टर्ड है तीनों कंपनियों का रजिस्ट्री न्यू अलीपुर कोलकाता है।

यह भी पढ़ें – अमेरिकी न्यूज एंकर ने हिजाब पहनने से किया मना, फिर हुआ ये, देखिये ये खास रिपोर्ट

अपोजिशन ने सवाल उठाया है कि साल 2011 में टीएमसी के सत्ता में आने से पहले अमित बनर्जी कहां थे। ममता बनर्जी के परिवार में ऐसा कोई बैकग्राउंड नहीं था, जहां से बड़ी मात्रा में पैसा आ सके। तो फिर एक मिडिल क्लास बंगाली फैमिली के पास इतना रुपया कहां से आ गया।

यह भी पढ़ें – हाई कोर्ट का अहम फैसला, 3 महीने के अंदर होगा डीए एरियर का भुगतान, राज्य सरकार को दिए ये निर्देश

जबकि इस मामले में ममता बनर्जी ने कन्नी काटते हुए कहा कि मेरा किसी भी रिश्तेदार से कोई मतलब नहीं है क्योंकि कोई भी मेरे साथ नहीं रहता। वो केवल अपनी मां के साथ अकेले रहती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, पिछले 12 सालों से हर महीने उन्हें एक लाख रुपए पेंशन और करीब साढ़े 3 लाख मानदेय मिलता है लेकिन, उन्होंने इसमें से एक भी रुपया  नहीं लिया और वह अपनी किताबों से मिलने वाली रॉयल्टी से पैसा कमाती है।

यह भी पढ़ें – Gold Silver Rate : आज चांदी पुरानी कीमत पर, सोने में उछाल, देखें सराफा बाजार का हाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews