सीएम ने बढ़ाया मानदेय, सालाना 5 प्रतिशत इंक्रीमेंट, इन्हें मिलेगा लाभ, खाते में बढ़ेगी सैलरी, बोर्ड ने दिया धन्यवाद

state government

honorarium hike 2023 : हरियाणा सरकार ने इमाम और मौलानाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने सभी इमाम और मौलाना की मानदेय में 5 हजार रुपये की वृद्धि की है । इसका लाभ 800 से ज्यादा इमाम और मौलानाओं को मिलेगा। सीएम के ऐलान के मुताबिक, 413 इमाम के मानदेय में 5 हजार और 400 से ज्यादा मौलाना के मानदेय को भी 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 5 हजार किया है। इसके अलावा सालाना 5 प्रतिशत इंक्रीमेंट भी किया गया है।इस घोषणा पर वक्फ बोर्ड ने सीएम को धन्यवाद दिया है।

दरअसल, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में सीएम मनोहर लाल ने इमाम और मौलानाओं के मानदेय को बढ़ाने पर वक्फ बोर्ड से चर्चा की और ऐलान कर दिया।इस मौके पर गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में तंजीम आईमा ए ऑकॉफ हरियाणा वक्फ बोर्ड की तरफ से सीएम मनोहर लाल खट्टर का सम्मान भी किया गया। इमाम और मौलानाओं ने उनके मानदेय बढ़ाने के बाद सीएम का धन्यवाद करते हुए उनका सम्मान किया गया।

हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन ने कहा कि इमामों को अब 14,000 रुपए से लेकर 16,000 रुपए प्रतिमाह मानदेय के रूप में दिए जाएँगे। उन्होंने कहा, “इमामों के वेतन में 5% वार्षिक वृद्धि का प्रावधान भारत में इससे पहले कहीं नहीं हुआ है।बता दे कि इमामों को हरियाणा वक्फ बोर्ड द्वारा वेतन दिया जाता है। वक्फ बोर्ड राज्य सरकार से अनुदान प्राप्त करता है। साथ ही खुद की संपत्तियों से भी उसकी आय होती है।

पुजारी-पुरोहितों को भी जल्द मिलेगा लाभ

इस मौके पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पुजारी और पुरोहितों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की जाएगी और उनके न्यूनतम मानदेय को बढ़ाया जाएगा। इसी कड़ी में अभी एक बोर्ड का गठन किया गया है, वह इसी बात पर चर्चा कर रहा है और मंथन के बाद जब चीजें स्पष्ट हो जाएंगी तो उसी आधार पर न्यूनतम मानदेय में इजाफा कर सुनिश्चित कर दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews