खुशखबरी: 33000 किसानों को सीएम का बड़ा तोहफा, कर्जा होगा माफ, लिस्ट तैयार, आदेश जारी

farmers

Farmer Loan Waiver 2023 : नए साल में उत्तर प्रदेश के हजारों किसानों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा दिया है। यूपी की योगी सरकार ने 33 हजार से ज्यादा किसानों का कर्जमाफ करने का फैसला किया है। खास बात ये है कि इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए है। राज्य सरकार ने 33408 किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एक लाख तक के कर्जमाफी का शासनादेश जारी कर दिया है, इसके तहत 19 जिलों के किसानों को लाभ मिलेगा और उनका कर्जा माफ होगा।

दरअसल,  वर्ष 2017 में सीएम योगी की सरकार बनने के बाद कैबिनेट में किसानों की कर्जमाफी का फैसला लिया गया था, जिसके तहत लाखों किसानों का कर्ज माफ किया गया था, लेकिन  कर्जमाफी योजना के तहत कुछ तकनिकी खामियों की वजह से इन किसानों को लाभ नहीं मिल पाया था, लेकिन अब विभाग ने सारी कमियों को दूर कर दिया है। आदेश के तहत यूपी सरकार की किसान कर्ज माफी योजना के तहत 19 जिलों के 33 हजार से ज्यादा किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।

199 करोड़ का कर्जा होगा माफ

योगी सरकार की तरफ से किसानों का 190 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा रहा है। इसके लिए पात्र किसानों की लिस्ट बना ली गई है। इसी लिस्ट के हिसाब से किसानों का कर्जा माफ होगा। सरकार ने इस बारे में गजट जारी कर दिया है।जिन किसानों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है, वे अपना नाम योजना की सूची में देख सकते हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सूची (किसान कर्ज माफी सूची ऑनलाइन 2023) में अपना नाम देख सकेंगे।

बिजली बिल भी माफ

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों के हित में एक और ऐलान किया है , जिसके तहत बकाए बिजली बिल में यूपी के किसानों को अब जेल नहीं भेजा जाएगा। नलकूप का बकाया होने के बाद भी उसका बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। 50 फीसदी अनुदान पर किसानों को बिजली मुहैया कराई जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews