9 लाख किसानों को बड़ा तोहफा, कर्ज होगा माफ, वित्त विभाग के ये निर्देश जारी, इस तरह मिलेगा लाभ

farmers

 Telangana Farmers Loan Waiver : तेलंगाना के किसानों के लिए खुशखबरी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तेलंगाना के सीएम और भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने 9 लाख किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार 1 लाख तक का लोन माफ करने का ऐलान किया है, इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए है।खास बात ये है कि मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ-साथ साल के अंत में तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में केसीआर के इस फैसले को चुनावी साल में बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

वित्त विभाग ने जारी की राशि

दरअसल, 2018 में लगातार दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद तेलंगाना की केसीआर सरकार ने 11 दिसंबर 2018 तक 1 लाख रुपये से कम फसली ऋण लेने वाले किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था।इसके बाद आगामी चुनाव से पहले सीएम के.चंद्रशेखर राव ने अपना वादा निभाते हुए किसान ऋण माफी योजना लागू कर दी । इस संबंध में वित्त विभाग के विशेष प्रधान सचिव रामकृष्ण राव ने सोमवार को निर्देश जारी किए। वित्त विभाग के जारी आदेश के तहत 9 लाख 2 हजार 843 किसानों के लिए 5809.78 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

किसानों के खाते में जल्द पहुंचेगा पैसा

सीएम ने कहा कि जिन किसानों ने एक लाख रुपए से कम का कर्ज लिया है, उन्हें कर्ज के बोझ से मुक्त किया जायेगा।  किसानों का पैसा तुरंत बैंकों में जमा कराया जाएगा, ये पैसे किसानों के खाते से कर्ज माफी के तहत बैंकों तक पहुंचेंगे। सीएम केसीआर के निर्देश पर वित्त विभाग ने 9,02,843 किसानों के लिए 5,809.78 करोड़ रुपए जारी किए, यह राशि किसानों की ओर से बैंक खातों में जमा की जाएगी। अब 99 हजार 999 रुपये तक के ऋण वाले 9 लाख 2 हजार 843 किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे।

मंत्री ने की सीएम की तारीफ

राज्य के मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने इसे सीएम केसीआर के दयालु शासन में तेलंगाना के किसानों के लिए एक और वरदान बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि किसान हितैषी तेलंगाना सरकार ने एक ही दिन में 99,999 रुपये से कम के 5,809 करोड़ रुपये के फसल ऋण माफ कर दिए हैं। उन्होंने कहा, गर्व है कि इतने बड़े पैमाने पर दो बार कृषि ऋण माफ करने वाला तेलंगाना एकमात्र भारतीय राज्य है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews