अगर आपने नई गाड़ी खरीदी है तो ये है काम की बात, समस्या होने पर यहां करें शिकायत

car

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आपने हाल ही में कोई गाड़ी खरीदी है तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। गाड़ी में किसी भी तरह के मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होने पर इसकी शिकायत के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा एक वेबसाइट शुरू की गई है। इस रिकॉल पोर्टल पर आप गाड़ी को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लेकिन ये शिकायत उन्हीं गाड़ियों को लेकर की जा सकेगी, जो सात साल से अधिक पुरानी न हो।

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द बड़ा तोहफा दे सकती है शिवराज सरकार

नई गाड़ी लेने को लेकर हम सब उत्साह में होते हैं। लेकिन कई बार ये उत्साह तब परेशानी में बदल जाता है जब गाड़ी में कोई समस्या उत्पन्न हो जाए। छोटी मोटी बात के लिए तो शोरूम या कंपनी से मदद ली जा सकती है लेकिन अगर गाड़ी में कोई मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट हो तो ये बड़ी मुसीबत हो सकती है। ऐसे में अब सरकार ने उपभोक्ताओं की मदद के लिए एक वेबसाइट शुरू की है जहां कोई भी सीधे अपनी शिकायत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से कर सकता है। मंत्रालय ने परिवहन वेबसाइट- vahan.parivahan.gov.in पर एक रिकॉल पोर्टल शुरू किया है। इस वेबसाइट पर उपभोक्ता अपनी शिकायत रजिस्टर करा सकते हैं। बता दें कि रिकॉल की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं की मदद के लिए ये पोर्टल शुरू किया गया है। यहां पर गाड़ी में लगे फॉल्टी कंपोनेंट या सॉफ्टवेयर इशू, किसी की तरह की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस पोर्टल पर शिकायत करने के बाद मंत्रालय द्वारा नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन से जांच कराई जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews