आदिवासियों के मुद्दे पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, छत्तीसगढ़ में युवक की पिटाई के मामले में उठाए सवाल

आदिवासियों के मुद्दे पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, छत्तीसगढ़ में युवक की पिटाई के मामले में उठाए सवाल

Chhattisgarh BJP attacks Congress on issue of beating a tribal youth : छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में रातभर बांधकर रखने और पीटने का मुद्दा गरमा गया है। अब वहां विपक्ष में बैठी बीजेपी सवाल उठा रही है। सिर्फ प्रदेश सरकार से ही नहीं..दिल्ली कांग्रेस से भी। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पूछा है कि कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी युवक के साथ इस तरह की बर्बरता पर अब वो मौन क्यों हैं।

‘आदिवासी’ इस समय राजनीति के सबसे अहम मुद्दों में शुमार है। कांग्रेस लगातार आदिवासियों पर अत्याचार और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बीजेपी पर हमलावर है। मध्य प्रदेश में तो हालात बेहद संजीदा है और कांग्रेस आक्रामक है। सीधी में हुए ‘पेशाब कांड’ के बाद ये मुद्दा देशभर की सुर्खियों में रहा। वहीं अलग अलग राज्यों में आदिवासियों को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी को कटघरे में खड़ा कर रही है। लेकिन अब कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी युवक के साथ हुए बर्बरतापूर्ण व्यवहार को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए पूछा है कि ‘अब कांग्रेसियों को साँप सूंघना तय है…कहां गये दिल्ली वाले भैया-दीदी.? कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी युवक के साथ इस तरह की बर्बरता पर कुछ बोलेंगे.? अब ना तो आवाज निकलेगी और ना ही ट्विटर की चिड़िया उड़ाएंगे क्योंकि अपराध को दोहरे चश्मे से देखना कांग्रेसियों की आदत जो है…मध्यप्रदेश के किसी भी प्रकरण पर छाती पीटने वाले कांग्रेसियों इतना गिरगिटिया अंदाज लाते कहाँ से हो?’ इस तरह से अब वो आदिवासी मुद्दे पर बीजेपी को घेर रहे हैं। बता दें कि सूरजपुर में एक कंस्ट्रक्शन ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए एक आदिवासी युवक को रातभर जेसीबी से बांधकर रखा और उसकी पिटाई की। पुलिस को मामले की खबर लगी तो उसने जाकर युवक को छुड़ाया और तीन लोगों को इसमें आरोपी बनाया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews