कांग्रेस का पलटवार, जयराम रमेश बोले- Inheritance tax हमारा एजेंडा नहीं, BJP कहीं हाफ और कहीं साफ होने वाली है, PM Modi बौखलाए हुए हैं  

जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस के 'न्याय पत्र' में 'धन पुनर्वितरण' की बात हो रही है। मैं उनको चुनौती देता हूं, हमने 50 पेज के न्याय पत्र में ऐसा एक शब्द इस्तेमाल नहीं किया है, जो 'धन पुनर्वितरण' की बात करता है। ये PM मोदी का झूठ है। हम 'सत्यमेव जयते' पर विश्वास रखते हैं और PM मोदी 'अ-सत्यमेव जयते' पर विश्वास रखते हैं।
Jairam Ramesh

Inheritance Tax Allegations : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल 26 अप्रैल को होना है देश की 89 सीटों पर मतदान होगा उससे पहले ही देश में विरासत कर यानि इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर बहस छिड़ गई है। पीएम मोदी इसे लेकर कांग्रेस पर हमलावर हैं वो जनता को आगाह कर रहे हैं कि यदि कांग्रेस आई तो आपकी संपत्ति हड़प लेगी, उधर कांग्रेस भी इसका जवाब दे रही है और प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगा रही है।

BJP कहीं हाफ और कहीं साफ होने वाली है

कांग्रेस के सीनियर लीडर, पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आज पीएम मोदी के आरोपों का जवाब दिया, उन्होंने कहा कि देश में पहले चरण के चुनाव के रुझानों से साफ है कि BJP के प्रदर्शन में भारी गिरावट आने वाली है। BJP कहीं हाफ और कहीं साफ होने वाली है, जिसके चलते PM मोदी बौखलाए हुए हैं। PM मोदी ने पहले हमारे ‘न्याय पत्र’ को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, फिर ऐसी बातें उठाई जिसका जिक्र हमारे न्याय पत्र में नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमारे न्याय पत्र को जबरदस्त पब्लिसिटी दे रहे अं ये बात अलग है कि वे झूठ फैला रहे है और जनता इसे समझ भी रही है।

10 साल में PM मोदी की नीयत-नीति से देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी 

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि  हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा व भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान जनता की आवाज सुनकर अपना ‘न्याय पत्र’ तैयार किया है। पिछले 10 साल में PM मोदी की नीयत-नीति से देश में बेरोजगारी बढ़ी है, महंगाई पर कोई काबू नहीं है और समाज में आर्थिक विषमता भी बढ़ी है। हमारे 5 न्याय- युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय- चुनाव की रणनीति तय करेंगे। इन 5 न्याय को लेकर हमने 25 गारंटियां भी दीं हैं, क्योंकि हम जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

जयराम रमेश ने कहा विरासत कर कांग्रेस का एजेंडा नहीं 

विरासत कर यानि Inheritance tax  पर पीएम मोदी के हमलों पर पलटवार करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ में ‘विरासत कर’ का कोई जिक्र नहीं हैं। यह हमारा एजेंडा नहीं है। हकीकत ये है कि 1985 में राजीव गांधी ने विरासत कर को हटाया था। BJP के कई नेताओं अरुण जेटली जयंत सिन्हा ने 2014-19 के बीच में इसकी वकालत की थी और आज प्रधानमंत्री हम पर आरोप लगा रहे हैं। कल मीडिया में बैठे पीएम के मित्रों ने  दिन भर इसे दिखाया मुद्दा बनाया जबकि ये साफ़ झूठ है।

‘धन पुनर्वितरण’ के दावों पर कांग्रेस ने पीएम को चुनौती 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ में ‘धन पुनर्वितरण’ की बात हो रही है। मैं उनको चुनौती देता हूं, हमने 50 पेज के न्याय पत्र में ऐसा एक शब्द इस्तेमाल नहीं किया है, जो ‘धन पुनर्वितरण’ की बात करता है। ये PM मोदी का झूठ है। हम ‘सत्यमेव जयते’ पर विश्वास रखते हैं और PM मोदी ‘अ-सत्यमेव जयते’ पर विश्वास रखते हैं।

मंगलसूत्र को लेकर जयराम रमेश का बड़ा हमला 

मंगलसूत्र और सोना चांदी छीन लिए जाने के बयानों का जवाब देते हुए जयराम रमेश ने कहा कि RBI के आंकड़े कहते हैं – 31 मार्च 2024 तक देश के परिवारों ने अपना सोना गिरवी रखकर बैंकों से कुल 1 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। ये आंकड़ा केवल बैंकों का है। इसमें असंगठित क्षेत्रों और साहूकारों से लिया गया कर्ज शामिल नहीं है। अगर सभी क्षेत्रों से लिए गए कर्ज का आंकड़ा मिलाएंगे तो पता चलेगा कि पिछले 10 साल में देश के हर 4 परिवार में से 1 परिवार ने सोना गिरवी रखकर कर्ज लिया है और प्रधानमंत्री मंगलसूत्र की बात करते हैं?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews