हाथियों के झुंड में जा फंसे कांग्रेस विधायक, पानी की टंकी पर चढ़कर बचाई जान

कांग्रेस विधायक

कोरबा, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) में गुरुवार को कांग्रेस विधायक मोहित राम केरकेट्टा (Congress MLA Mohit Ram Kerketta) अपनी टीम के साथ हाथियों के झुंड में फंस गए।आनन फानन में उन्होंने किसी तरह पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह कांग्रेस विधायक को बाहर निकाला।

यह भी पढ़े.. MP Police: मप्र के ये TI बने कार्यवाहक डीएसपी, यहां देखें लिस्ट

दरअसल, कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज अंतर्गत ग्राम लमना चोरधोवा मोड़ के पास ग्राम गुरसियां झलियामुड़ा निवासी तिलसिंह पिता गंगाराम गोंड़ की हाथी के हमले से मौत हो गई थी।इसकी जानकारी लगते ही गुरुवार को पाली तानाखार से कांग्रेस विधायक मोहित राम केरकेट्टा और उनकी टीम कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में हाथी प्रभावित परिवार से मिलने पहुचें थे।

यह भी पढ़े.. Suspended: MP में 6 पंचायत सचिव निलंबित, 4 रोजगार सहायक बर्खास्त

इस दौरान कांग्रेस विधायक केरकेट्टा ने परिवार को अपनी तरफ से सहायता राशि उपलब्ध कराई और फिर लौटने लगे तभी अचानक हाथियों (Elephant) के दल के बीच फंस गए। विधायक केरकेट्टा, ग्रामीण और उसके साथियों ने तत्काल पास के पानी टंकी के ऊपर चढ़कर अपनी जान बचाई। हालांकि कुछ ही देर में वन अमला मौके पर पहुच गया था।वही ग्रामीणों ने भी विधायक (Congress MLA) और उनके साथियों को निकालने में मदद की और फिर सभी पूरी तरह सुरक्षित वापस घर लौट गए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews