सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया PA तो हैरान रह गए कांग्रेस सांसद शशि थरूर, कह दी ये बड़ी बात

शशि थरूर ने सोशल मीडिया एकाउंट X पर लिखा - जब मैं चुनाव प्रचार के सिलसिले में धर्मशाला में था, तो मुझे अपने स्टाफ के एक पूर्व सदस्य से जुड़ी एक घटना के बारे में सुनकर झटका लगा, जो हवाई अड्डे की सुविधा सहायता के मामले में मुझे अंशकालिक सेवा प्रदान कर रहा था।
Congress MP Shashi Tharoor

Congress MP Shashi Tharoor : लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आई है, दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग द्वारा बुधवार को सोने की तस्करी में पकड़े गए दो लोगों में एक व्यक्ति कांग्रेस सांसद शशि थरूर का पीए है, कस्टम अधिकारियों को आरोपी शिव कुमार के पास 500 ग्राम सोना मिला है, उधर मामला सामने आने के बाद शशि थरूर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

PA की गिरफ़्तारी एक बाद शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया एकाउंट X पर लिखा – जब मैं चुनाव प्रचार के सिलसिले में धर्मशाला में था, तो मुझे अपने स्टाफ के एक पूर्व सदस्य से जुड़ी एक घटना के बारे में सुनकर झटका लगा, जो हवाई अड्डे की सुविधा सहायता के मामले में मुझे अंशकालिक सेवा प्रदान कर रहा था।

कानून को अपना काम करना चाहिए

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा-  वह 72 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति हैं जिनका बार-बार डायलिसिस होता है और उन्हें अनुकंपा के आधार पर अंशकालिक आधार पर रखा गया था। मैं किसी भी कथित गलत काम की निंदा करता हूं और मामले की जांच के लिए आवश्यक कोई भी आवश्यक कार्रवाई करने के अधिकारियों के प्रयासों में उनका पूरा समर्थन करता हूँ, कानून को अपना काम करना चाहिए।

500 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया शशि थरूर का PA शिव कुमार  

गौरतलब है कि कस्टम विभाग ने दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को दो लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था, उसमें से एक व्यक्ति की पहचान शिव कुमार प्रसाद के रूप में हुई है , शिव कुमार ने दावा किया है कि वो कांग्रेस सांसद शशि थरूर का निजी सहायक (PA) है, उसके पास से कस्टम अधिकारियों को 500 ग्राम सोना मिला है, बताया जा रहा है कि शिवकुमार दुबई से आने वे;l व्यक्ति को रिसीव करने आया था दोनों को तब गिरफ्तार किया गया जब दुबई से आया व्यक्ति सांसद के सहयोगी शिव कुमार को पैकेट दे रहा था, कस्टम अधिकारी पूछताछ में जुटे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews