कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM Modi को लिखा पत्र, राहुल गांधी पर “हिंसक बयान” देने वाले अपने नेताओं पर कड़ी कार्रवाई करें

मैं आपसे अनुरोध और अपेक्षा करता हूं कि आप कृपया अपने नेताओं पर अनुशासन और मर्यादा का अंकुश लगाएं। उचित आचरण का निर्देश दें। ऐसे बयानों के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भारतीय राजनीति को पतनशील बनने से रोका जा सके।
Congress President Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge

Congress President Kharge wrote a letter to PM Modi :  राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह और महाराष्ट्र की शिंदे शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है, कांग्रेस के नेता इन नेताओं पर एक्शन की मांग कर रहे हैं इसी क्रम में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिअक्र्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा और अपने नेताओं पर क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

खड़गे बोले – राहुल गांधी के लिए हिंसक भाषा का प्रयोग भविष्य के लिए घातक

खड़गे ने एक वीडियो बाईट में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि मैं ऐसे मुद्दे पर आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं, जो सीधे लोकतंत्र और संविधान से जुड़ा हुआ है। आप अवगत होंगे कि लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक, हिंसक और अशिष्ट बयानों का सिलसिला चल रहा है।मुझे दुःख के साथ कहना पड़ता है कि भारतीय जनता पार्टी और आपके सहयोगी दलों के नेताओं ने जिस हिंसक भाषा का प्रयोग किया है, वह भविष्य के लिए घातक है।

खड़गे का आरोप, ऐसे नेतओं को पीएम मोदी का सपोर्ट 

खड़गे ने कहा कि विश्व हैरान है कि केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के मंत्री, लोक सभा में प्रतिपक्ष के नेता को “नंबर एक आतंकवादी” कह रहे हैं। महाराष्ट्र में आपकी सरकार में सहयोगी दल का एक विधायक, नेता प्रतिपक्ष की “जुबान काट कर लाने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम” देने की घोषणा कर रहे हैं। दिल्ली में एक भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक, उनका “हश्र दादी जैसा” करने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे बोलने वाले सभी नेताओं को मोदी जी पूरा सपोर्ट है यदि वो चाहते तो इस समय उन लोगों को बर्खास्त कर देते।

भारतीय संस्कृति अहिंसा, स‌द्भाव और प्रेम के लिए जानी जाती है 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- भारतीय संस्कृति अहिंसा, स‌द्भाव और प्रेम के लिए विश्व भर में जानी जाती है। इन बिंदुओं को हमारे नायकों ने राजनीति में मानक के रूप में स्थापित किया। गांधीजी ने अंग्रेजी राज में ही इन मानकों को राजनीति का अहम हिस्सा बना दिया था। आजादी के बाद संसदीय परिधि में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सम्मानजनक अहसमतियों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसने भारतीय लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम किया।

कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता इस बात को लेकर बहुत उद्वेलित और चिंतित हैं

कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ता और नेता इस बात को लेकर बहुत उद्वेलित और चिंतित हैं। क्योंकि ऐसी घृणा फैलाने वाली शक्तियों के चलते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, और राजीव गांधी को शहादत देनी पड़ी है। सत्ताधारी दल का यह राजनीतिक व्यवहार लोकतांत्रिक इतिहास का अशिष्टतम उदाहरण है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम से की इन नेताओं पर क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग 

मैं आपसे अनुरोध और अपेक्षा करता हूं कि आप कृपया अपने नेताओं पर अनुशासन और मर्यादा का अंकुश लगाएं। उचित आचरण का निर्देश दें। ऐसे बयानों के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भारतीय राजनीति को पतनशील बनने से रोका जा सके। कोई अनहोनी न हो। मैं भरोसा करता हूं कि आप इन नेताओं को हिंसक बयानों को तत्काल रोकने के बारे में अपेक्षित कार्यवाही करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews