Corona Alert: दुनिया के कई देशों में बढ़ें कोरोना के मामले, टेंशन में भारत सरकार, जारी किए राज्यों को निर्देश

कोविड से घबराने की जरूरत नहीं, सतर्कता जरूरी

Corona Alert: दुनिया में एक बार फिर कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है। चीन समेत कई कई देशों में इस वायरस के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर केन्द्रीय सरकार अलर्ट हो चुकी है और देश के सभी राज्यों और केन्द्रीय शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर निर्देश भी जारी कीये हैं।

जीनोम सिक्वेंसिंग अनिवार्य

पत्र के मुताबिक मुताबिक चीन, कोरिया, अमेरिका, जापान, संयुक्त राज्य और ब्राजील में कोरोना के आँकड़ों में वृद्धि हुई है। अन्य देशों में बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए अब कोविड-19 पॉजिटिव मामलों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग करवाना अनिवार्य होगा। भारतीय SARS-CoV-2 जीनॉमिक्स कंसोर्टियम नेटवर्क के जरिए खतरनाक वैरिएन्ट को ट्रैक किया जा सके। पत्र में आगे लिखा गया राज्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध कीय गया है कि सभी पॉजिटिव मामलों के सैम्पल रोजाना जीनॉमिक्स कंसोर्टियम जीनोम सिक्वेंसिंग के लैब को भेजें जाएं।

देश में ऐसे हैं हालात

फिलहाल, भारत में कोरोना की स्थिति नॉर्मल है। मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में कुल 112 नए मामले आए हैं। वहीं सक्रिय मामलों में भी कमी आई है। वर्तमान में ऐक्टिव केसेस की संख्या 3490 है। वहीं पिछले 24 घंटों में 3 लोगों की जान गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews