Corona : महाराष्ट्र में 10 मंत्री 20 से अधिक विधायक चपेट में, सरकार बढ़ा सकती हैं पाबंदियां

Corona : महाराष्ट्र में 10 मंत्री 20 से अधिक विधायक चपेट में, सरकार बढ़ा सकती हैं पाबंदियां

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र में कोरोना(Corona In Maharashtra) का कहर थम नहीं रहा है। यहाँ लगातार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बाद रहा है इसमें ओमिक्रोन संक्रमित मरीज भी शामिल हैं। ताजा जानकारी के अनुसार कोरोना ने अब महाराष्ट्र सरकार को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सरकार के 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोरोना की चपेट में हैं।

महाराष्ट्र के उप मुख्य मंत्री अजित पावर (Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Power) ने नाशिक में जानकारी दी कि 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोरोना की चपेट में हैं उनका कहना है यदि मरीजों के मिलने के सिलसिला ऐसे ही रहा तो सरकार कुछ और कड़े प्रतिबन्ध लगा सकती है, पाबंधियाँ बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें – MP में मतदाता सूची से जुडी बड़ी अपडेट आई सामने, पढ़िए पूरी खबर

कोरोना के 8067 नए मामले 

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 8067 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं जो पिछले दिन के मुकाबले लगभग दो गुने हैं। 8 मरीजों की मौत भी हुई है।  राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में ओमिक्रोन के चार नए मरीज भी मिले हैं। इन मरीजों को मिलकर महाराष्ट्र में ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या 454 हो गई है।

 ये भी पढ़ें – MP Corona: मप्र में कोरोना ब्लास्ट, 124 नए पॉजिटिव, इंदौर में बिगड़े हालात, सीएम ने दिए ये निर्देश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews