Coronavirus: राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव, मेदांता में भर्ती

Coronavirus: राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव, मेदांता में भर्ती

रांची, डेस्क रिपोर्ट
राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) की तबियत बिगड़ने पर उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती करवाया गया है। बीते 21 अगस्त को देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था। घर पर ही शिबू सोरेन और उनकी संक्रमित पत्नी रूपी सोरेन का इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को तबियत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में मेदांता रांची में भर्ती करवाया गया है।फिलहाल एक डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान राज्यसभा सदस्य व झामुमो (JMM) सुप्रीमो शिबू सोरेन और उनकी पत्नी दोनों होम आइसोलेशन हो गए थे और घर में ही दोनों का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा था, लेकिन सोमवार की दोपहर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के कोविड आइसोलेशन वार्ड में अलग कमरे में उनकी देखभाल की जा रही है।स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय मेडिकल टीम दोनों की देखभाल कर रही थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पूर्व शिबू सोरेन को हल्की बुखार थी, जिसके बाद कोविड टेस्ट के लिए सैंपल दिया गया था। इधर, सोमवार को करीब ढाई बजे उन्हें मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मेदांता के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल शिबू सोरेन में किसी तरह के कोरोना संबंधित लक्षण डेवलप नहीं हुए है, सिर्फ सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। उम्र अधिक होने के कारण एहतियात के तौर पर चिकित्सको के सलाह पर मेदांता में भर्ती किया गया है, ताकि किसी भी समय स्थिति बिगड़ने लगे तो उसपर तुरंत काबू पाया जा सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews