CRIME : BJP पार्षद की चाकू मारकर हत्या, इलाके में तनाव, बाजार बंद

CRIME : BJP पार्षद की चाकू मारकर हत्या, इलाके में तनाव, बाजार बंद

बलौदाबाजार।
मंडला में एनएसयूआई (NSUI) नेता और होशंगाबाद के पिपरिया में VHP नेता की हत्या के बाद अब छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार BJP नेता की हत्या का मामला सामने आया है।यहां बदमाशों ने बीजेपी नेता भक्ति यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।घटना के बाद बाजार बंद रखा गया है और पुलिस की सुरक्षा बढा दी गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम कुछ बदमाशों ने वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद भक्ति यादव पिता भगवान विष्णु यादव(25) लोहिया नगर निवासी पर चाकूओं से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हत्या में शामिल सारे आरोपितों को देर रात तक गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार शाम तक प्रेस वार्ता आयोजित कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

भक्ति यादव पिछले दिनों पार्षद चुनाव में वार्ड क्रमांक 17 से चुनाव भी लड़ा था। वह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से भी जुड़ा था। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड में आ चुका है। इस घटना के विरोध में आज बलौदा बाजार नगर बंद है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews