CWC की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित, राहुल गांधी बनें लोकसभा में विपक्ष के नेता, राहुल ने मांगा समय

मीडिया ने जब पूछा कि राहुल गांधी ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी है तो केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है मुझे थोड़ा समय दीजिये सोचकर जवाब देता हूँ।
Rahul Gandhi CWC

CWC Meeting : लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की दिल्ली में बड़ी बैठक आयोजित की गई,  बैठक में चुनाव के नतीजों की समीक्षा की गई और साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन किया गया, बैठक में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयार रहने के लिए भी कहा गया। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, जयराम रमेश , केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए।

CWC की बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने का प्रस्ताव पारित 

बैठक में लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने पर चर्चा हुई जिसपर सर्वसम्मति से राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित किया गया, बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को बताया कि CWC में सर्वसम्मति से राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया है। हम सभी चाहते हैं कि जिस तरह से राहुल गांधी ने जनता के ज्वलंत मुद्दे पूरे चुनाव में उठाये हैं वे सदन में भी इसे मजबूती से रखें।

राहुल गांधी ने कहा सोचकर जवाब देता हूँ 

मीडिया ने जब पूछा कि राहुल गांधी ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी है तो केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है मुझे थोड़ा समय दीजिये सोचकर जवाब देता हूँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews