Cyber Crime : 1 करोड़ 40 लाख की लॉटरी और डायमंड सेट का झांसा देकर झटके 17 लाख

Cyber ​​Crime

Cyber Crime : साइबर क्राइम के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। स्कैमर्स नए नए तरीके से लोगों को झांसा दे रहे हैं। ओटीपी बताने और किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से शुरु हुआ ठगी का सिलसिला दिनोंदिन एडवांस होता जा रहा है। ये अपराधी लोगों के मनोविज्ञान से खेलना जानते हैं इसीलिए पुलिस की तमाम गाइडलाइंस के बावजूद इन मामलों में कमी नहीं आ रही। हाल ही में गुजरात के दाहोद में एक महिला के साथ 17 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

दाहोद बुरहानी सोसायटी के शिरीन अपार्टमेंट में रहती हैं 36 साल की रशीदाबेन हुसैनभाई मंसूरभाई। कुछ दिनों से इनके मोबाइल पर अलग अलग नंबर से वाट्सअप मैसेज आने का सिलसिला शुरु हुआ। इनमें 1 करोड़ 40 लाख की लॉटरी जीतने की बात कही गई थी। लॉटरी के लालच में आकर उन्होने दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद मैसेज में कुछ वाउचर्स के नंबर दिए गए और कहा गया कि वो उनमें से सिलेक्ट करें। गिफ्ट के प्रलोभन में फंसकर रशीदाबेन ने नंबर भी चुन लिया।

अब स्कैमर्स ने उन्हें बताया गया कि उन्होंने एक हीरों का सेट, आईफोन और एक पाउंड जीता है। इसी के साथ 1 करोड़ 40 लाख की लॉटरी जीतने की बात भी कही। इस तरह उन्होने रशीदाबेन को अपने झांसे में ले लिया और अलग अलग अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करने को कहा। उनकी बातों में आकर महिला ने 17 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही उनके खाते में पैसे पहुंच गए, उन्होने रशीदाबेन के वाट्सअप नंबर पर सारे मैसेज डिलीट कर दिए। तब जाकर उन्हें अहसास हुआ कि वो कितनी बड़ी ठगी का शिकार हो चुकी हैं। अब पीड़िता ने दाहोद बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews