Video : बहू ने बीच सड़क पर ससुर को पीटा, सीने पर बैठ गई और तोड़ा मोबाइल

assault for stopping someone from copying

सांकेतिक तस्वीर

Daughter-in-law beat Father-in-law : अब तक ऐसे कई किस्से सुने है जिसमें सास या ससुर बहू की पिटाई कर रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें बहू अपने ससुर की पिटाई कर रही है। वो भी सड़क पर सरेआम। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

ये मामला कानपुर का है..बहू ने अपने ससुर को बीच सड़क पर पटककर पीटा। पीड़ित ने खुद इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर सारी घटना बताई है। महानगर के काकादेव में रहने वाले अरूण कुमार तिवारी अपने मकान में दो बेटे बहू और उनके परिवार के साथ रहते हैं। उनका कहना है कि बहू अर्चना की नजर उनके पैसों और मकान पर है। उन्हें रिटायरमेंट पर 10 लाख रूपये मिले थे और बहू ये रूपये और मकान अपने नाम करवा चाहती है। इसे लेकर पहले भी उनमें विवाद हो चुका है। ससुर का कहना है कि इसी बात पर इस महीने की 8 तारीख को बहू वे सारी हदें पार कर दी।

पीड़ित के मुताबिक बहू ने अपनी बहन को बुलाया और फिर दोनों ने मिलकर उन्हें बीच सड़क पर मारा पीटा। इतना ही नहीं, वो उनके सीने पर बैठ गई और उनका मोबाइल भी तोड़ डाला। शिकायतकर्ता का कहना है कि अर्चना बहुत दबंग स्वभाव की महिला है और वो पूरे परिवार को परेशान करती रहती है। करीब एक साल पहले भी वो उनके साथ मारपीट कर चुकी है और घर के सीसीटीवी भी तोड़ दिए थे। उस समय भी उन्होने अपनी बहू के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन उनका कहना है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने कमिश्नर से पूरे मामले की शिकायत की है और कमिश्नर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”780325762″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews