बहू ने बूढ़ी सास को निर्ममता से पीटा, देखिये दिल दहलाने वाला Video

बहू ने बूढ़ी सास को निर्ममता से पीटा, देखिये दिल दहलाने वाला Video

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अब तक आपने बहू को प्रताड़ित करने के तमाम किस्से सुने होंगे। लेकिन कभी कभी मामला उलट भी जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे एक बहू अपनी सास की निर्ममता से पिटाई कर रही है। बहू पहले भी सास को लगातार प्रताड़ित करती रही है। अब इसका वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी देखिये – Barwaha News : पुलिस ने जुआ खेलते हुए 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ये घटना है दक्षिण कोलकाता के गरिया इलाके की। यहां एक सास को पीटते हुए बहू का वीडियो वायरल हो रहा है। पड़ोसियों में से किसी ने ये वीडियो (Video) बनाया और फिर इसे वायरल कर दिया। इसमें हम देख रहे हैं कि बहू किस क्रूरता से बूढ़ी सास की पिटाई कर रही है। सास का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने बहू से पूछे बिना कुछ फूल तोड़ लिए थे। इस दिल दहला देने वाले वीडियो में बहू सास को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है।

बहू का नाम स्वप्ना पाल बताया जा रहा है जो 75 साल की सास जसोदा पाल के साथ अक्सर ऐसा व्यवहार करती है। ये वीडियो हजारों बार शेयर किया जा चुका है जिसमें दिखाई दे रहा है कि बहू सास पर चिल्ला रही है और पिटाई कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के लोगो ने बताया कि बहू पहले भी सास की पिटाई करती रही है और उसका व्यवहार बूढ़ी सास के प्रति बहुत निर्मम है। स्वप्ना पाल के पति की मृत्यु हो चुकी है और कहा जा रहा है कि सास उसपर निर्भर है। एक वकील ने इस मामले की शिकायत बंसद्रोनी पुलिस स्टेशन में की जिसके बाद पुलिस ने बूढ़ी सास को बहू के कब्जे से छुड़वाया।

ये भी देखिये – MPPSC : 11 अप्रैल को होने वाली परीक्षा रद्द करने की मांग, उम्मीदवारों में भारी आक्रोश

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews