Defamation case: अमित शाह पर टिप्पणी मामले में सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी ने दर्ज कराये बयान, बोले- ये मेरे छवि खराब करने की कोशिश

राहुल गांधी ने कहा राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते मुझे फंसाया गया है। मैंने बेंगलुरु के पत्रकार वार्ता में ऐसा कोई बयान नहीं दिया। परिवाद में कहे गए कथन झूठे और निराधार है, मेरी और पार्टी की छवि को नष्ट करने के लिए राजनीतिक दुर्भावना से ये मुकदमा दायर किया गया है।
Amit Shah Rahul Gandhi

Defamation case: गृह मंत्री अमित शाह मानहानि केस में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुलतानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए, उन्होंने अदालत में अपने बयान दर्ज कराये और याचिका में लगाये गए आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया, राहुल गांधी ने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते ये मेरी छवि ख़राब करने का प्रयास है, कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान दर्ज करने के बाद सुनवाई के लिए अगली तारीख 12 अगस्त तय कर दी।

राहुल गांधी ने आरोपों को बेबुनियाद और उनकी छवि को ख़राब करने का प्रयास बताया 

राहुल गांधी की पेशी एमपी विशेष मजिस्ट्रेट (एमपी/एमएलए) शुभम वर्मा के न्यायालय में हुई। पेशी के दौरान राहुल गांधी ने जज के सवालों के उत्तर में कहा – राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते मुझे फंसाया गया है। मैंने बेंगलुरु की पत्रकार वार्ता में ऐसा कोई बयान नहीं दिया। परिवाद में कहे गए कथन झूठे और निराधार है, मेरी और पार्टी की छवि को नष्ट करने के लिए राजनीतिक दुर्भावना से ये मुकदमा दायर किया गया है।

अमित शाह के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से जुड़ा है मामला 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर एमपीएमए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मानहानि का मुकदमा चल रहा है, भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के विरुद्ध विशेष न्यायालय में परिवाद दायर किया था, शिकायतकर्ता का दावा है कि राहुल गांधी ने कर्नाटक में 2018 में संवाददाता सम्मेलन में कहा था – “भाजपा कहती है कि वो स्वच्छ और इमानदार राजनीति में विश्वास करती है लेकिन उनका अध्यक्ष हत्या के मामले में आरोपी है”,  राहुल ने जब ये बयान दिया था तब अमित शाह भाजपा अध्यक्ष थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब राहुल गांधी ने ये बयान दिया उससे चार साल पहले ही मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने अमित शाह को आरोप से बरी कर दिया था ये मामला 2005 में गुजरात में हुए एक एनकाउन्टर से जुड़ा है तब अमित शाह गुजरात के गृह मंत्री थे।

मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी 

ये मामला सुल्तानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है, मानहानि मामले में राहुल गांधी पिछली 20 फरवरी से जमानत पर हैं, इस मामले में 18 जून को सुनवाई होनी थी लेकिन जिस जज को केस की सुनवाई करनी थी वे उस दिन छुट्टी पर थे जिसके कारण 26 जून की तारीख दी गई, 26 जून को मामले की सुनवाई हुई और कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 जुलाई को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। राहुल गांधी तब भी कोर्ट में पेश नहीं हुए था तब उनके वकील काशी प्रसाद शुक्ल ने 26 जुलाई को पेश होने के लिए अवसर मांगा था। इसलिए राहुल गांधी आज कोर्ट में पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराये। अब इस मामले में 12 अगस्त को सुनवाई होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews