Delhi Coaching Case: दिल्ली राव कोचिंग हादसे की जांच CBI को सौंपी गई, हाई कोर्ट ने MCD को लगाई फटकार

Delhi Coaching Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के मामले में एमसीडी और दिल्ली पुलिस पर सख्त नाराजगी जताई है। वहीं अब अदालत ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है।
Delhi Coaching Case: दिल्ली राव कोचिंग हादसे की जांच CBI को सौंपी गई, हाई कोर्ट ने MCD को लगाई फटकार

Delhi Coaching Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित राव कोचिंग सेंटर हादसे के मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली पुलिस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अब इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्णय लिया है। बता दें कि ओल्ड राजेंद्र नगर के राव कोचिंग सेंटर में हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई थी, जिससे राजधानी में छात्रों और उनके परिवारों में गुस्से और निराशा का माहौल है। हादसे के बाद से छात्रों के संगठनों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।

दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट में शुक्रवार को ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे पर सुनवाई हुई। वहीं इस हादसे में तीन छात्रों की जान चली गई थी, जिसके बाद दिल्ली के कई क्षेत्रों में छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया है। यह मामला संसद से लेकर सड़क तक चर्चा का विषय बन गया है।

कोर्ट ने इस हादसे पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई और जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा। कोर्ट ने निर्देश दिया कि सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और पूरी जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखी जाए।

दरअसल कोर्ट ने कहा कि राजधानी दिल्ली में इस तरह की घटना पूरी व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाती है। राव कोचिंग सेंटर हादसे की गंभीरता को देखते हुए, हाई कोर्ट ने यह मामला सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है।

वहीं कोर्ट ने एमसीडी से सवाल किया कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण के बावजूद इस कोचिंग सेंटर को कैसे संचालित होने दिया गया। कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि एमसीडी और दिल्ली पुलिस दोनों का यह कर्तव्य है कि वे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews